Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rainfall: ऋषिकेश-हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, त्रिवेणी घाट जलमग्न, लोगों को किया अलर्ट

Fri, 13 Sep 2024 04:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Sep 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Ganga water level crosses warning line in Rishikesh after Heavy Rainfall people alerts
ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश का असर मैदानी भागों में दिखाई दे रहा है। ऋषिकेश और हरिद्वार में तेज बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियां ऊफान पर आ गई है। गंगा घाट और तट जलमग्न हो गए हैं। गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार पहुंच गया है।



त्रिवेणी घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। इसे देखते हुए प्रशासन की टीम तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर रही है। गंगा घाटों और तटों पर जल पुलिस के कर्मचारी तैनात किए गए। तटीय इलाकों में रहने वालों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए मुनादी की गई।

Uttarakhand Rainfall: आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम, यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश


ऋषिकेश में शुक्रवार सुबह 11 बजे गंगा का जल स्तर 339.26 मीटर रहा। जो चेतावनी रेखा से मात्र 24 सेमी कम था। चेतावनी रेखा 339.50 मीटर व खतरे का निशान 340.50 मीटर पर है।

वहीं, हरिद्वार में भी गंगा का जलस्तर भी चेतावनी निशान के करीब पहुंच गया। गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान 293 मीटर के नजदीक 292.65 मीटर पर आ गया है। इससे गंगा के निचले इलाकों में अलर्ट कर दिया गया है। बारिश से नष्ट हुई धान की फसल का सर्वे करने के आदेश जारी किए गए हैं, ताकि प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जा सके। 
Trending Videos
Uttarakhand Weather Ganga water level crosses warning line in Rishikesh after Heavy Rainfall people alerts
ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Ganga water level crosses warning line in Rishikesh after Heavy Rainfall people alerts
ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Ganga water level crosses warning line in Rishikesh after Heavy Rainfall people alerts
ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

इन सभी जिलों में तेज हवा चलने के साथ कई दौर की भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने संवेदनशील इलाकों में सतर्कता से रहने की हिदायत दी है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Ganga water level crosses warning line in Rishikesh after Heavy Rainfall people alerts
ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

बारिश को देखते हुए सभी जिलों में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 12वीं तक के सभी तरह के स्कूल बंद आज बंद रखे गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed