Uttarakhand Rainfall: आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम, यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश
Uttarakhand Weather News: सीएम धामी ने मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को अगले 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।
विस्तार
उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते सुबह से ही पहाड़ से मैदान तक बारिश हो रही है। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर सभी जनपदों के हालात की समीक्षा की।
उन्होंने मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को अगले 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर बारिश ज्यादा हो और भूस्खलन व पत्थर गिरने का खतरा हो तो यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया जाए।
डरा रही बारिश: 24 घंटे का अलर्ट... वरुणावत पर्वत के नीचे बसे लोगों की बढ़ी धड़कनें, गिर रहे हैं बोल्डर
उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को नदियों के जलस्तर पर नजर बनाए रखने और नदी किनारे लोगों को लगातार सचेत करते रहने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रोकने व उनके लिए भोजन और पानी तथा छोटे बच्चों के लिए दूध और अन्य खाद्य पदार्थों की समुचित व्यवस्था की जाए।
LIVE: देहरादून में उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 13, 2024
https://t.co/ABvM0vXpRi