फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अप्रैल में देवभूमि की वादियों ने ओढ़ी बर्फ की खूबसूरत सफेद चादर, लौटी ठंड, तस्वीरों में देखें

Fri, 23 Apr 2021 11:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 23 Apr 2021 11:27 AM IST
सार

शुक्रवार को भी चारधाम सहित ऊंची वादियों पर जमकर बर्फबारी हुई है। वहीं निचले इलाकों में गर्जना के साथ रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today News: fresh snowfall beautiful photos
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल माह में देवभूमि उत्तराखंड की वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं हैं। पिछले तीन दिन से लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। जिससे ऐसा महसूस हो रहा है कि एक बार फिर राज्य में ठंड लौट आई है। शुक्रवार को भी चारधाम सहित ऊंची वादियों पर जमकर बर्फबारी हुई है। वहीं निचले इलाकों में गर्जना के साथ रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।



उत्तराखंड : ओलावृष्टि से फसलें तबाह, तेज गर्जना के साथ कहीं बारिश तो चारधाम में बर्फबारी, बढ़ी ठंड

अप्रैल महीने में भी बदरीनाथ धाम और माणा गांव में कुछ दिनों से अच्छी बर्फबारी हो रही है, जिससे इन जगहों के अलावा आसपास की सभी चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। धाम में कई जगह पर आधा फीट से अधिक बर्फ जम गई है। वहीं मौसम बदलने और बर्फबारी होने से हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर बर्फ हटाने का काम ठप पड़ा है। केदारनाथ में बीते मंगलवार से अभी तक कई बार बर्फबारी हो चुकी है, डेढ़ फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है, जिससे यहां हो रहे सभी पुनर्निर्माण कार्य ठप हो गए हैं। जबकि निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। बारिश से जलस्रोतों को नया जीवन मिला है। साथ ही खेतों को पर्याप्त नमी मिल गई है।

Uttarakhand Weather Forecast Today News: fresh snowfall beautiful photos
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, चंद्रशिला समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी अच्छी बर्फबारी हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण यमुनोत्रीधाम के खरशाली, नारायणपुरी, जानकीचट्टी, फूलचट्टी क्षेत्र में शुक्रवार को बर्फबारी हुई है।

Uttarakhand Weather Forecast Today News: fresh snowfall beautiful photos
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं मंडल में भी चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश हुई। पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के खलिया टॉप समेत उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, छिपलाकेदार और दारमा और व्यास वैली के विभिन्न हिस्सों में बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today News: fresh snowfall beautiful photos
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी के बलाती तक हिमपात हुआ है। कनालीछीना में रात भारी बारिश के कारण हाईवे दो घंटे से अधिक समय तक बंद रहने से तीन से अधिक बरातें और सैकड़ों वाहन फंसे रहे। ग्रिफ के पास सड़क खोलने के लिए मशीनें नहीं होने से दिक्कत हुई।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today News: fresh snowfall beautiful photos
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

सड़क बंद होने की सूचना पर पूर्व जिपं अध्यक्ष किशन भंडारी ने मौके पर मशीनें भिजवाकर सड़क खुलवाई। बारिश से जहां बढ़ती गर्मी और वनाग्नि की घटनाओं से निजात मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed