उत्तराखंड के नई टिहरी में जाखणीधार ब्लॉक के पिपोला (ढुंगमंदार) में गुरुवार देर रात बादल फटने के कारण भारी नुकसान हुआ है। कई घरों में मलबा घुस गया जबकि गांव के करीब 16 लोगों के मकान खतरे की जद में आ गए हैं।
यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: टिहरी में तीन जगह बादल फटने से मची तबाही, कई संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त, फसलों को भारी नुकसान
सात पेयजल लाइन, पैदल रास्ते, स्कूल, पंचायत घर का अतिरिक्त कक्ष समेत ग्रामीणों की करीब एक हजार हेक्टेयर कृषि भूमि मलबे की भेंट चढ़ गई है। बारिश के मलबे के कारण बंद हुए घनसाली-सुनहरीगाड-रजाखेत मार्ग को लोनिवि ने कड़ी मेहनत के बाद खोल दिया है। इसके साथ ही भिलंगना के मल्याकोट, घनसाली बाजार, प्रतापनगर के भरपुरियागांव में भी बारिश के मलबे के कारण भारी नुकसान हुआ है।
गुरुवार रात को पिपोला गांव के अनगढ़, कैला और डांग नामे तोक में बादल फटने के कारण गांव में भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की करीब एक हजार हेक्टेयर कृषि भूमि पर मलबा पसर गया है। गांव के गोविंद राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया अब वह घर खाली कर अन्यत्र शिफ्ट हो गए हैं। शोभा देवी के घर की सुरक्षा दीवार टूटने से शौचालाय, गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई और घर को भी खतर बना हुआ है।
2 of 6
टिहरी में बादल फटने से नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
जबकि रामस्वरूप, हरीशरण, कीर्तिदत्त, सत्येश्वर, पारेश्वर, रामगोपाल, मोहन सिंह, रायचंद, जयकृष्ण, मित्रानंद, अनिल, चंद्रमणी, बिजेंद्र प्रसाद आदि के घरों में मलबा घुस गया, जिससे उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया।
3 of 6
टिहरी में बादल फटने से नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
जल जीवन मिशन के तहत गांव में हाल ही में बिछाई गई पेयजल लाइन समेत गांव में पहले से बनी छह पेयजल योजनाएं, चार टैंक, टीनशेड, प्राकृतिक पेयजल स्रोत, जूनियर हाईस्कूल का कंप्यूटर कक्ष और गांव के पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए।
4 of 6
टिहरी में बादल फटने से नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, एसडीएम पीआर चौहान ने गांव का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। विधायक ने डीएम को तत्काल गांव का भ्रमण कर प्रभावित परिवारों को क्षतिपूर्ति और संपत्तियों की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए।
5 of 6
टिहरी में बादल फटने से नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं भिलंगना ब्लॉक के मल्याकोट के गदेरे में अतिवृष्टि के कारण पेयजल, विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। मलबे से ग्रामीणों की कई हेक्टेयर भूमि से लेकर घनसाली के बाजार की एक दर्जन से अधिक दुकानों में मलबा घुसा है। प्रतापनगर ब्लॉक के भरपुरियागांव में बारिश से जशोदा देवी का आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया।