फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश पर आस्था भारी: केदारनाथ में चार हजार से अधिक तीर्थयात्री मौजूद, सैकड़ों को दर्शन कर लौटाया, तस्वीरें

Mon, 18 Oct 2021 07:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Oct 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Char dham yatra Update: 4000 Pilgrims in Kedarnath dham during Rainfall photos
केदारनाथ में तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला

बारिश पर तीर्थयात्रियों की आस्था भारी पड़ रही है। केदारनाथ धाम में चार हजार से अधिक यात्री मौजूद हैं। सैकड़ों यात्री बाबा के दर्शन कर गौरीकुंड, सोनप्रयाग लौट आए हैं। वहीं, बरसात के कारण यात्रा रुकने से बीते रविवार से यात्री निचले स्थानों पर रुके हुए हैं। प्रशासन उनके लिए भोजन की उचित व्यवस्था करवा रहा है।



उत्तराखंड: कई घंटों की बारिश के बाद बर्फ की सफेद चादर से ढकी उत्तराखंड की वादियां, तस्वीरें

जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए यात्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से केदारनाथ नहीं भेजा जा रहा है। धाम में भी पुलिस व प्रशासनिक टीम को सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही पैदल मार्ग से लेकर पड़ावों व केदारघाटी के बाजारों में भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्तराखंड में बारिश: बदरीनाथ हाईवे बंद होने से धाम में रोके 2500 तीर्थयात्री, गंगोत्री हाईवे भी अवरुद्ध

यात्रियों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए यात्रा से जुड़े विभागीय अधिकारियों व एसडीएम को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। वह स्वयं यात्रा कंट्रोल रूम से मॉनीटरिंग कर रहे हैं। 

Uttarakhand Weather Char dham yatra Update: 4000 Pilgrims in Kedarnath dham during Rainfall photos
केदारनाथ में तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला

लगातार हो रही बारिश से रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। दोपहर बाद से ऊपरी इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। अधिकतम तापमान 10 डिग्री व न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रुद्रप्रयाग में अधिकतम 26 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Uttarakhand Weather Char dham yatra Update: 4000 Pilgrims in Kedarnath dham during Rainfall photos
केदारनाथ में तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला

उधर, केदारनाथ यात्रा के अंतिम बस्ती पड़ाव गौरीकुंड में अव्यवस्थाओं का अंबार है। इस कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे में शाम ढलते ही जहां बिजली गुल हो रही है। वहीं, सीमित वाहनों के कारण बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों को सोनप्रयाग जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Char dham yatra Update: 4000 Pilgrims in Kedarnath dham during Rainfall photos
केदारनाथ जाने के लिए गौरीकुंड में तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला

आपदा के बाद से प्रशासन की ओर से वर्ष 2014 से सोनप्रयाग से यात्रा का संचालन किया जा रहा है। यात्राकाल में आठ वर्षों से सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए शटल सेवा (टैक्सी-मैक्सी) संचालित की जा रही है लेकिल इस बार, सीमित वाहनों के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Char dham yatra Update: 4000 Pilgrims in Kedarnath dham during Rainfall photos
केदारनाथ में तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को गौरीकुंड से सोनप्रयाग जाने के लिए वाहनों का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। व्यापार संघ के अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी ने बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ ही उप जिलाधिकारी को कई बार फोन से स्थिति से अवगत करा दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed