फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather: डिप्रेशन सिस्टम से बदला उत्तराखंड का मौसम... कुछ और दिन होगी रिमझिम बारिश, जानें कब विदा होगा मानसून

Fri, 13 Sep 2024 10:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Sep 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather changed due to depression system monsoon will end in last week of September
बारिश - फोटो : अमर उजाला

बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन (अवदाब) सिस्टम से उत्तराखंड के मौसम में अचानक से आए बदलाव के चलते दो दिन तक लगातार बारिश हुई। दो दिनों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि शनिवार से प्रदेश भर में बारिश हल्की होने से लोगों को राहत मिलेगी। जबकि आज कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।



आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री गिरावट के साथ 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले बीते बृहस्पतिवार को भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि दोनों ही दिन रात के तापमान में कोई खास असर नहीं देखा गया।

Uttarakhand Weather: बारिश से आफत...मलबा आने से 324 सड़कें बंद, गढ़वाल में बीच रास्ते में फंसे रहे 72 यात्री

Uttarakhand Weather changed due to depression system monsoon will end in last week of September
बारिश - फोटो : अमर उजाला

बारिश की बात करें तो बीते 24 घंटे में सिर्फ देहरादून में 22.2 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 118 फीसदी अधिक है। जबकि प्रदेश भर में 49.3 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 476 फीसदी अधिक है।

Uttarakhand Weather changed due to depression system monsoon will end in last week of September
बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, डिप्रेशन सिस्टम की वजह से दो दिन प्रदेश भर में लगातार बारिश हुई, जो तापमान में गिरावट की सबसे बड़ी वजह है। हालांकि 14 सितंबर के बाद इस सिस्टम का असर नहीं दिखेगा। इसके साथ ही प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला कम होने के साथ कुछ जिलों में थम जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather changed due to depression system monsoon will end in last week of September
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला

भले ही 14 सितंबर के बाद प्रदेश भर में मौसम सुहाना होने के आसार हो, लेकिन सितंबर के आखिरी सप्ताह से पहले पर्वतीय जिलों के साथ कुछ मैदानी इलाकों के कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather changed due to depression system monsoon will end in last week of September
रुड़की में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में मानसून विदाई का समय सितंबर का आखिरी सप्ताह है। ऐसे में इससे पहले कई दौर की तेज बारिश होने की आशंका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed