फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chamoli: भारी बारिश से थराली में बाढ़ जैसे हालात...पिंडर नदी ने दिखाया रौद्र रूप, घरों और स्कूलों में घुसा पानी

Fri, 13 Sep 2024 07:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Sep 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy rains in Chamoli Flood Like Condition in tharali pindar river water enter in Houses
थराली में पिंडर नदी के उफान से बाढ़ जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ी इलाकों में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण चमोली में हालात बिगड़ रहे हैं। भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं, जिससे पिंडर घाटी का जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण पिंडर नदी रोद्र रूप में बह रही है।

गुरुवार देर रात को ही प्रशासन ने लोगों को अलर्ट कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। लेकिन आज भी नदी उफान पर रही। नदी का पानी सरस्वती शिशु मंदिर, पिंडर पब्लिक स्कूल और बेतालेश्वर मंदिर में घुस गया है। जिससे यहां बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। 

Rainfall: ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से पार, त्रिवेणी घाट जलमग्न, प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट

Uttarakhand Weather Heavy rains in Chamoli Flood Like Condition in tharali pindar river water enter in Houses
थराली में पिंडर नदी के उफान से बाढ़ जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला

थराली में नदी किनारे बने पांच से अधिक घरों के भूतल में भी पानी भर गया। वहीं कर्णप्रयाग में पिंडर और अलकनंदा उफान पर रही। 

Uttarakhand Weather Heavy rains in Chamoli Flood Like Condition in tharali pindar river water enter in Houses
थराली में पिंडर नदी के उफान से बाढ़ जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला

नदी किनारे और आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोग बारिश के कारण रात भर जागते रहे। शुक्रवार शाम पांच बजे बारिश थमी तो लोगों ने राहत महसूस की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy rains in Chamoli Flood Like Condition in tharali pindar river water enter in Houses
थराली में पिंडर नदी के उफान से बाढ़ जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला

नारायणबगड़ के चोपता, परखाल में बारिश के कारण संपर्क मार्ग एवं सड़क को नुकसान पहुंचा है। मलबे से किसानों के खेत भी बरबाद हुए। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy rains in Chamoli Flood Like Condition in tharali pindar river water enter in Houses
थराली में पिंडर नदी के उफान से बाढ़ जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला

वहीं, आदिबदरी में पानी की आपूर्ति शुक्रवार को शाम तक बाधित रही। थराली में पिंडर नदी आई उफान पर।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed