फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vasantotsav 2025: स्वाद की चुस्कियों के विकल्प...टिहरी के हिम्मत सिंह 105 तरह की चाय लेकर पहुंचे राजभवन

Sat, 08 Mar 2025 06:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 08 Mar 2025 06:00 AM IST
सार

Uttarakhand News:कोविड काल में हिमम्मत सिंह ने पहाड़ में सामान्य चाय के बजाय हर्बल चाय पर फोकस किया। उन्होंने पहले एक-दो उत्पाद तैयार किए।

विज्ञापन
Uttarakhand Vasantotsav 2025 Himmat Singh from Tehri reached Raj Bhavan with 105 types of tea
हिम्मत सिंह - फोटो : अमर उजाला

टिहरी के हिम्मत सिंह ने चाय के शौकीनों के लिए स्वाद की चुस्कियों के विकल्पों की नई राह खोल दी है। राजभवन में आयोजित वसंतोत्सव में हिम्मत 105 तरह की चाय लेकर पहुंचे। पहले ही दिन उनके स्टॉल पर लोगों की भीड़ नजर आईं।



वेदावी स्वयं सहायता समूह के हिम्मत सिंह बिष्ट ने बताया कि कोविड काल में उन्होंने पहाड़ में सामान्य चाय के बजाय हर्बल चाय पर फोकस किया। उन्होंने पहले एक-दो उत्पाद तैयार किए। इसके बाद सिलसिला चल निकला। आज तक वह 105 किस्म की चाय तैयार कर चुके हैं। उन्होंने चाय को स्वास्थ्य से जोड़ते हुए और नायाब बना दिया है।

Vasantotsav 2025:  राजभवन में आज से सजा फूलों संसार...राज्यपाल ने किया तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

Trending Videos
Uttarakhand Vasantotsav 2025 Himmat Singh from Tehri reached Raj Bhavan with 105 types of tea
हिम्मत सिंह - फोटो : अमर उजाला

ये किस्में खूब भा रहीं
एंटी एजिंग हर्बल टी, हेयर हेल्थ केयर हर्बल टी, वात्त-पित्त-कफ बैलेंस टी, रिफ्रेशमेंट हर्बल टी, डिटॉक्स हर्बल टी, इंप्रूव डाइजेशन हर्बल टी, स्लिम फिट हर्बल टी, स्किन केयर हर्बल टी, हार्ट केयर हर्बल टी, फर्टिलिटी बूस्टर हर्बल टी, डायबिटिक कंट्रोल हर्बल टी, ब्लैक टरमरिक टी।

Uttarakhand Vasantotsav 2025 Himmat Singh from Tehri reached Raj Bhavan with 105 types of tea
चाय - फोटो : अमर उजाला

चाय में लें फूलों की खुश्बू
हिम्मत सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्होंने ब्लू, रोज, लेवेंडर जैसे तमाम फूलों से भी चाय तैयार की है। इन्हें पीने वालों को न केवल स्वास्थ्य लाभ होगा बल्कि चाय की चुस्कियों में फूलों की खुश्बू भी आएगी। उनका कहना है कि उन्होंने सभी चाय इस हिसाब से तैयार की है कि मौसम के हिसाब से हॉट, कोल्ड या आइस टी के रूप में आनंद लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Vasantotsav 2025 Himmat Singh from Tehri reached Raj Bhavan with 105 types of tea
चाय - फोटो : अमर उजाला

देवभूमि के फूलों की अगरबत्ती भी आकर्षण
वसंतोत्सव में विकास उनियाल और उनकी पत्नी ममता उनियाल देवभूमि के मंदिरों में अर्पित फूलों से बनी धूपबत्ती, बांस रहित अगरबत्ती लेकर पहुंचे। भावना नाम से उन्होंने ये स्टार्टअप शुरू किया है। देहरादून के मंदिरों के पुष्प एकत्र करने के लिए नगर निगम ने उन्हें गाड़ी उपलब्ध कराई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Vasantotsav 2025 Himmat Singh from Tehri reached Raj Bhavan with 105 types of tea
राजभवन में प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

धूपबत्ती बनाते हैं
हरिद्वार में ई-रिक्शा की मदद से पुष्प एकत्र करते हैं। बदरीनाथ धाम में स्वयं सहायता समूह की मदद से तुलसी एकत्र करते हैं। सभी की धूपबत्ती बनाते हैं। जल्द ही अन्य मंदिरों के पुष्पों की सुगंध का आनंद देने की तैयारी कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed