{"_id":"67ca7ff3c3f3fc31ca0ca0df","slug":"pm-modi-performed-raso-tandi-dance-with-women-uttarkashi-mukhwa-uttarakhand-watch-photos-2025-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Modi: महिलाओं संग प्रधानमंत्री ने किया रासो तांदी नृत्य, सुरक्षा कारणों से था मना, पर नहीं रुके, जानेंं वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi: महिलाओं संग प्रधानमंत्री ने किया रासो तांदी नृत्य, सुरक्षा कारणों से था मना, पर नहीं रुके, जानेंं वजह
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:06 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखवा आगमन से पूरा क्षेत्र निहाल हो गया। इस दौरान कुछ क्षण ऐसे रहे जो मुखवावासियों के लिए यादगार बन गए। आइए तस्वीरों के साथ आपको बताते हैं पीएम मोदी के दौरे की खास बातें...
विज्ञापन
1 of 5
रासो तांदी नृत्य के दौरान पीएम मोदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा और खूबसूरत हर्षिल से पूरे देश में शीतकालीन यात्रा का संदेश पहुंचा। उन्होंने जिस अंदाज में उत्तराखंड की यात्रा का प्रमोशन किया है, वह अभूतपूर्व है। इसके बाद उत्तराखंड के शीतकालीन पर्यटन के सरपट दौड़ने की पूरी उम्मीद की जा रही है। इससे चारधाम यात्रा की मजबूती का आधार पर तैयार होगा।
प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान कुछ क्षण ऐसे रहे रहे जिन्होंने हर किसी का दिल छू लिया है। ये क्षण यहां के लोगों के लिए खासतौर पर यादगार बन गए। मुखबा गांव में सुरक्षा के दृष्टिकोण से महिलाओं को रासो तांदी नृत्य करने के लिए मना किया गया था। इस पर जब महिलाओं ने पीएम मोदी से गुहार लगाई तो उन्होंने मुखबा की महिलाओं के साथ नृत्य कर सबका मन मोह लिया।
2 of 5
महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रधानमंत्री मोदी ने मुखबा गांव में मां गंगा की पूजा के बाद वहां के व्यू प्वाइंट पर पहुंचे। इस मौके पर मुखबा गांव की महिलाओं को पीएम के सामने रासो तांदी नृत्य के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें मना कर दिया।
3 of 5
हर्षिल की खूबसूरत वादियों को निहारते पीएम मोदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसके बाद ग्रामीण महिलाओं ने जब पीएम मोदी से निवेदन किया तो मोदी स्वयं महिलाओं के बीच गए और डांडू क्या फूला फूलाला आदि गीत पर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुखबा की खूबसूरती को निहारते पीएम मोदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व बीडीसी सदस्य सुधा मार्तोलिया ने बताया कि पीएम ने कहा कि वह महिलाएं उनके लिए साक्षात मां गंगा का स्वरूप हैं। वहीं पीएम ने उनके लिए बने चीणा के भात और फाफरे के पोले की रेसेपी पूछी।
पूजा-अर्चना करते पीएम मोदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखवा आगमन से पूरा क्षेत्र निहाल है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है, जबकि कोई प्रधानमंत्री मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचा हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।