{"_id":"64e23a497dc04a00e70e2857","slug":"uttarakhand-uttarkashi-bus-accident-seven-pilgrims-from-gujarat-died-before-complete-chardham-yatra-2023-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bus Accident: चारधाम यात्रा पूरी होने से पहले ही हो गया हादसा, पलक झपते ही काल के गाल में समा गई सात जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bus Accident: चारधाम यात्रा पूरी होने से पहले ही हो गया हादसा, पलक झपते ही काल के गाल में समा गई सात जिंदगियां
गंगोत्री हाईवे पर रविवार को गंगनानी के पास एक बस खाई में गिर गई। बस में गुजरात के यात्री सवार थे। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर करीब साढे तीन घंटे संयुक्त रेस्क्यू चलाया गया। इसके बाद 28 लोगों की जान बचाई जा सकी।
तीर्थयात्रियों का दल हरिद्वार के साथ चारधाम की यात्रा की प्लानिंग करके घर से निकला था। हादसे में घायलों ने बताया कि वह 15 अगस्त को गुजरात से चले थे। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार और यमुनोत्री के दर्शन किए।
2 of 5
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को वह गंगोत्री के दर्शन कर लौट रहे थे। इसके बाद उन्हें केदारनाथ व बदरीनाथ भी जाना था, लेकिन हादसे ने उनकी धार्मिक यात्रा पर विराम लगा दिया है।
3 of 5
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी राजेश रावत ने बताया कि गंगनानी में जहां पर दुर्घटना हुई है वहां तीव्र मोड़ है। हो सकता है बस चालक ने इसी में संतुलन खो दिया हो। बस करीब 70 मीटर खाई में गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र तुरंत सक्रिय हो गया था। वहीं, हादसा होता देख स्थानीय लोग भी मदद में जुट गए। जब तक टीम पहुंची उन्होंने भी कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
5 of 5
गंगोत्री हादसे में घायल का रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
डीएम अभिषेक रुहेला सहित एसपी अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में एसडीएम सहित आपदा प्रबंधन विभाग की क्यूआरटी टीम सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और गंगनानी में तैनात वन विभाग के कर्मचारियों सहित 108 और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।