फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tree House: पेड़ पर बना है ये आलिशान घर, उत्तराखंड में इस खूबसूरत जगह को सैलानियों के लिए है खोला जा रहा

Thu, 08 Dec 2022 02:13 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 08 Dec 2022 02:13 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Tourist Place New Year 2023 tourists will be able to stay overnight in tree house Nainital
ट्री हाउस - फोटो : अमर उजाला

ट्री हाउस में रात्रि विश्राम की चाह रखने वाले सैलानियों के लिए फाटो जोन का ट्री हाउस 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है। ट्री हाउस में रात्रि विश्राम करने के साथ सैलानी जंगल सफारी का भी लुत्फ उठाएंगे। तराई पश्चिमी वन प्रभाग का फाटो जोन कॉर्बेट पार्क के ढेला जोन से लगा हुआ है। 



तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में सन 1912 में बने रेस्ट हाउस के पास ट्री हाउस का निर्माण किया गया था। पेड़ के ऊपर बने हाउस में होटल की तरह बेहद आकर्षक कमरे हैं। उसमें सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। ट्री हाउस में प्रकृति को नजदीक से देखने के साथ शांति की अनुभूति होती है।

ट्री हाउस को एक विशालकाय पेड़ पर बनाया गया है। इसमें लकड़ी और बांस का प्रयोग किया गया है। सैलानी सीढ़ियां चढ़कर ट्री हाउस में जाएंगे और वन विभाग की ओर से खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी।

Uttarakhand Tourist Place New Year 2023 tourists will be able to stay overnight in tree house Nainital
ट्री हाउस - फोटो : amar ujala

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि शासन को ट्री हाउस में रहने के रेट भेजे गए थे लेकिन अभी तक शासन से संस्तुति नहीं मिली है।

Uttarakhand Tourist Place New Year 2023 tourists will be able to stay overnight in tree house Nainital
ट्री हाउस - फोटो : अमर उजाला

सैलानियों की ओर से ट्री हाउस में रहने इच्छा जताई जा रही है। ट्री हाउस के प्रति सैलानियों में उत्साह को देखते हुए 15 दिसंबर से शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Tourist Place New Year 2023 tourists will be able to stay overnight in tree house Nainital
ट्री हाउस - फोटो : अमर उजाला
डीएफओ ने बताया कि ट्री हाउस में रहने वाले सैलानियों के लिए सुविधाएं वन विभाग मुहैया कराएगा। फिलहाल दो हजार रुपये की दर से ट्री हाउस सैलानियों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Uttarakhand Tourist Place New Year 2023 tourists will be able to stay overnight in tree house Nainital
ट्री हाउस - फोटो : अमर उजाला

जैसे ही शासन से रेट तय होंगे उसे शुरू कर दिया जाएगा। खाने-पीने की सुविधा भी वन विभाग की ओर की जाएगी, जिसका भुगतान सैलानियों को करना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed