फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ 2021: पेशवाई में दिखा निर्मल अखाड़े के संतों का वैभव, पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत, तस्वीरें...

Fri, 09 Apr 2021 09:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Apr 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh 2021: Panchayati Akhara Nirmal Royal Peshwai Amazing Photos
पंचायती अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

निर्मल श्रीपंचायती अखाड़ा की एकड़ कला स्थित शाखा से शुक्रवार को सांधु-संतों की भव्य पेशवाई छावनी पहुंच गई। पेशवाई का श्रद्धालुओं ने जगह जगह भव्य स्वागत किया। संतों को देखने के लिए भीड़ सड़कों और घरों की छतों पर खड़े होकर पुष्पवर्षा की और संतों का आशीर्वाद लिया। 



गांव एकड़ कलां स्थित निर्मल श्रीपंचायती अखाड़ा की शाखा से साधु-संतों की पेशवाई शुक्रवार दोपहर शुरू हुई। पेशवाई एकड़ कला से सराय बाईपास होते हुए हरिलोक कॉलोनी ज्वालापुर पहुंची।

कुंभ मेला 2021: पूरी हुई 200 महिला संन्यासियों की नागा दीक्षा, भाजपा नेता और रेलवे अधिकारी भी बने संन्यासी

जटवाड़ा पुल, कोतवाली ज्वालापुर, अंसारियान मस्जिद ज्वालापुर, दुर्गा चौक, ऊंचा पुल, आर्य नगर चौक, शंकर आश्रम, सिंहद्वार, देश रक्षक तिराहा, बाबा रामदेव पुलिया, थाना कनखल, कनखल बाजार, झंडा चौक, बंगाली तिराहा, शंकराचार्य चौक, तुलसी चौक, शिव मूर्ति चौक, वाल्मीकि चौक से रेलवे ब्रिज के नीचे होकर हिल बाईपास रोड से निर्मल अखाड़े की छावनी पहुंची। 

पेशवाई में हाथी, घोड़े, बैंड ने श्रद्धालुओं को लुभाया। संत सोने और चांदी से जड़ित सिंहासनों पर विराजमान थे। साधु-संत जयकारे लगाते हुए बढ़ रहे थे। रास्ते में खड़े श्रद्धालुओं ने संतों पर पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद भी लिया। पेशवाई में शामिल बैंड-बाजों से देशभक्ति व धार्मिक गीत बज रहे थे।

Mahakumbh 2021: Panchayati Akhara Nirmal Royal Peshwai Amazing Photos
पंचायती अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान पेशवाई में निर्मल अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमंहत ज्ञानदेव शास्त्री, कोठारी महंत जसविंदर सिंह, महंत अमनदीप, महंत रोहित सिंह, महंत त्रिवेंद्र सिंह, महंत सिमरन सिंह, महंत सुखमन सिंह, मंहत जरनैल सिंह, महंत हरजोत सिंह, महंत जसरण सिंह, महंत रेमपी सिंह आदि शामिल रहे। 

Mahakumbh 2021: Panchayati Akhara Nirmal Royal Peshwai Amazing Photos
पंचायती अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

वहीं, निर्मोही पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कनीराम दास बापू के तत्वाधान में श्री रामनगर दुधरेज खालसा, भगवान श्री बड़वाला नगर खालसा और श्री कल्याण नगर खालसा के संतों की पेशवाई निकली। पेशवाई भूपतवाला स्थित श्री वैष्णो देवी शक्ति पीठ आश्रम से बैरागी कैंप स्थित श्रीराम नगर दुधरेज खालसा पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh 2021: Panchayati Akhara Nirmal Royal Peshwai Amazing Photos
पंचायती अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अणि अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास, महामंडलेश्वर सांवरिया बाबा, महंत रामजी दास और महामंडलेश्वर स्वामी कनीराम दास बापू ने पुष्प वर्षा कर पेशवाई का स्वागत किया। 

विज्ञापन
Mahakumbh 2021: Panchayati Akhara Nirmal Royal Peshwai Amazing Photos
पंचायती अखाड़े की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

श्रीमहंत राजेंद्र दास ने कहा कि वैष्णव संत कुंभ मेले की शान हैं। भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की पताका को फहराते हुए भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। निर्मोही पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कनीराम दास बापू ने कहा कि कुंभ मेला अलौकिक रूप से संपन्न हो, इसके लिए हनुमान से कामना की गई है। महामंडलेश्वर स्वामी सांवरिया बाबा ने कहा कि कुंभ मेला सनातन धर्म के महत्व को दर्शाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed