{"_id":"f6ec64cd0cc58a9bee3fbd4bdb246222","slug":"uttarakhand-state-movement-jackpot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां 'छिपा' है उत्तराखंड राज्य आंदोलन का 'खजाना', देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां 'छिपा' है उत्तराखंड राज्य आंदोलन का 'खजाना', देखिए तस्वीरें
Thu, 17 Dec 2015 09:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 17 Dec 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
यहां 'छिपा' है उत्तराखंड राज्य आंदोलन का 'खजाना', देखिए तस्वीरें
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप उत्तराखंड राज्य आंदोलन के बारे में शोध करना चाहते हैं या आपकी इच्छा राज्य आंदोलन के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने की है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य आंदोलन का खजाना देखने के लिए क्लिक करें...
यहां 'छिपा' है उत्तराखंड राज्य आंदोलन का 'खजाना', देखिए तस्वीरें
2 of 5
आप भोपालपानी स्थित राज्य अभिलेखागार निदेशालय में सभी प्रकार की जानकारी ले सकते हैं। यहां पर राज्य आंदोलन से संबंधित बहुत सारे दस्तावेज उपलब्ध हैं। राज्य अभिलेखागार संस्कृति विभाग के तहत स्वतंत्र इकाई है। राज्य अभिलेखागार यानी स्टेट आर्काइव्स में उत्तराखंड राज्य आंदोलन की छोटी सी छोटी जानकारियां मौजूद हैं। इसके पीछे निदेशक डॉ. लालता प्रसाद और उनकी टीम का बड़ा योगदान है।
यहां 'छिपा' है उत्तराखंड राज्य आंदोलन का 'खजाना', देखिए तस्वीरें
3 of 5
उन्होंने जुनून और दीवानगी से राज्य निर्माण आंदोलन के सभी आयामों, पक्षों और घटनाओं संबंधी अभिलेख सहेजे हैं। आंदोलन के दौरान कौन घायल हुआ, किसकी मृत्यु हुई, कौन जुलूस, धरने, प्रदर्शन में शामिल हुआ, यहां सबकी जानकारी है। किस आंदोलनकारी के बारे में इंटेलिजेंस विभाग ने क्या टिप्पणी भेजी और प्रशासन की क्या रिपोर्ट रही, ये सब दस्तावेज बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां 'छिपा' है उत्तराखंड राज्य आंदोलन का 'खजाना', देखिए तस्वीरें
4 of 5
जिलेवार चिह्नित आंदोलनकारियों का रिकॉर्ड भी मौजूद है। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान दिल्ली में कब क्या हुआ यह सब जानकारियां अभिलेखागार में हैं। अभिलेखागार के निदेशक डॉ. लालता प्रसाद बताते हैं कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन का सारा रिकार्ड हमारे पास मौजूद हैं। तकनीकी तौर पर अभिलेखों का स्थानांतरण 30 वर्ष बाद होता है। लिहाजा समाचार पत्रों, पत्रिकाओं में प्रकाशित सभी समाचार और जानकारियों को मशक्कत से एकत्र किया गया है।
विज्ञापन
यहां 'छिपा' है उत्तराखंड राज्य आंदोलन का 'खजाना', देखिए तस्वीरें
5 of 5
वह कहते हैं कि राज्य आंदोलन हमारे संघर्ष का इतिहास है। यही कारण है कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़ी बारीक से बारीक जानकारी हमने एकत्रित की है। अगर कोई व्यक्ति आंदोलन से संबंधित अभिलेख हमें देना चाहे तो उसका स्वागत है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।