{"_id":"b13731b43f9c7cfffd2cc722e3fa88eb","slug":"sex-racket-running-in-air-force-officer-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: एयरफोर्स अफसर के घर पर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS: एयरफोर्स अफसर के घर पर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा
Wed, 16 Dec 2015 07:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 16 Dec 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
PICS: एयरफोर्स अफसर के घर पर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी देहरादून के क्लेमेंटटाउन पुलिस ने एयरफोर्स के अफसर की कोठी पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से छह महिलाओं और दो दलालों को पकड़ा गया है।
PICS: एयरफोर्स अफसर के घर पर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा
2 of 5
सरगना साथी के साथ भागने में सफल हो गया है। पकड़ी गई महिलाएं और एजेंट दिल्ली, मुंबई, अंबाला और कोलकाता से जुड़ाव रखते हैं। पुलिस उपाधीक्षक मनोज कत्याल के मुताबिक पुलिस को खबर मिली थी कि प्रगति विहार इलाके में एक कोठी में जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा है।
PICS: एयरफोर्स अफसर के घर पर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा
3 of 5
एसओ नरेश राठौड की अगुवाई में टीम गठित कर मंगलवार को कार्रवाई की गई तो मौके से छह महिलाएं और दो एजेंट रामा कृष्ण निवासी कोलकाता और गौरव शर्मा निवासी अंबाला को पकड़ा गया। महिलाओं में दो दिल्ली, दो कोलकाता और एक मुंबई की रहने वाली हैं। पूछताछ में पता चला कि सरगना एक साथी के साथ मौके से भागने में कामयाब हो गया। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PICS: एयरफोर्स अफसर के घर पर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा
4 of 5
सीओ सिटी कत्याल ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि कोठी एयरफोर्स में विंग कमांडर की है, जो फिलहाल आसाम में तैनात है। अफसर मूल रुप से यूपी के बरेली का रहने वाला बताया गया है। यह कोठी कुछ समय पहले गिरोह के सरगना द्वारा किराए पर ली गई थी। इनके पास से दो कारें भी बरामद हुई हैं, जिनका प्रयोग ग्राहकों को लाने और ले जाने में किया जाता था। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
PICS: एयरफोर्स अफसर के घर पर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा
5 of 5
एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि एयरफोर्सग् अफसर की कोठी सील कर दी गई है। किराएदार का सत्यापन नहीं कराने पर कोठी मालिक के खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिस्म फरोशी का धंधा मोबाइल और नेट के जरिए चल रहा था। कोठी में मौजूद एजेंट फोन पर ग्राहक से सौदेबाजी करते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।