फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand police recruitment proposal sent for 1,385 post including 198 Sub-Inspectors read All Updates

उत्तराखंड: प्रदेश में पुलिस में भर्ती का रास्ता साफ, 198 दरोगाओं समेत 1385 पदों का प्रस्ताव आयोग को भेजा

Fri, 30 Oct 2026 08:31 AM IST
Renu Saklani रुद्रेश कुमार, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
रुद्रेश कुमार, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 30 Oct 2026 08:31 AM IST
सार

वर्दी पहनकर पुलिस और जेल विभाग में सेवा देने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती की नई उम्मीद जगी है। पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। जेल विभाग में भी 144 बंदी रक्षकों की सीधी भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand police recruitment proposal sent for 1,385 post including 198 Sub-Inspectors read All Updates
पुलिस भर्ती (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस मुख्यालय की ओर से 198 दरोगाओं समेत 1385 पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) को प्रस्ताव भेज दिया है। इनमें सिविल पुलिस, इंटेलीजेंस, फायर और आर्म्ड पुलिस के रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा कारागार सेवा की ओर से भी 144 महिला और पुरुष बंदियों की सीधी भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। आयोग की ओर से जल्द ही भर्ती के संबंध में जल्द प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

विज्ञापन


गत 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति परेड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस के लगभग 1500 पदों जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय ने अब इन सीधी भर्तियों के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा है। 1385 पदों पर भर्ती के इस प्रस्ताव में समूह ग के वर्दीधारी पदों पर सेवायोजन के लिए अग्निवीरों को क्षैतिज आरक्षण नियमावली के प्रावधानों के तहत उन पदों का ब्योरा नहीं दिया गया है जिन पर अग्निवीरों की भर्ती होनी है। ऐसे में पदों की यह संख्या घट और बढ़ भी सकती है। पुलिस के इन रिक्त पदों में 1187 पद सिविल, आर्म्ड और फायर सर्विस के कांस्टेबलों के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


बंदीरक्षकों के 144 पदों पर होगी भर्ती

कारागार विभाग की ओर से भी कुल 144 बंदीरक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। विभाग के अनुसार प्रदेश की जेला में बंदीरक्षकों के कुल 715 पद स्वीकृत हैं। इनमें 684 पुराने और 31 नए पद शामिल हैं। वर्तमान में 117 पद रिक्त हैं, जिनमें 86 पुराने और 31 नए सृजित या रिक्त पद बताए गए हैं। वहीं, महिला बंदीरक्षकों के कुल 55 पद स्वीकृत हैं। इनमें 27 पुराने और 28 नए पद शामिल हैं। वर्तमान में 30 पद रिक्त हैं, जिनमें से 27 पदों पर सीधी भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। शेष तीन पदों को नियमानुसार अलग रखा गया है। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के इस तरह होंगे पद

कांस्टेबल

जनपदीय पुलिस (पुरुष)-464

जनपदीय पुलिस (महिला)-238

पीएसी/आईआरबी(पुरुष)-284

फायरमैन (पुरुष व महिला)-201

 

ये भी पढ़ें...मसूरी: बारिश और तेज हवाओं से झूला घर में लगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा क्षतिग्रस्त, मौसम साफ होने का इंतजार


दरोगा

सिविल पुलिस(महिला व पुरुष)-93

इंटेलीजेंस(महिला व पुरुष)-19

पीएसी/आईआरबी(महिला व पुरुष)-81

अग्निशमन द्वितीय अधिकारी-05

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed