फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षाबंधन से पहले लद्दाख बॉर्डर पर शहीद हुआ भाई, तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर देख बिलख पड़ी बहन

Wed, 22 Jul 2020 09:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालपुर (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालपुर (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Soldiers Martyr In Ladakh: Brother Martyr before raksha bandhan, Sister crying Badly on Funeral
- फोटो : अमर उजाला

लद्दाख में शहीद हुए उत्तराखंड के के लाल देव बहादुर का ग्राम गोरीकलां के निकट शमशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि शहीद के पिता शेर बहादुर ने दी। रक्षा बंधन से पहले भाई को खोने का गम बहन के चेहरे पर भी साफ झलक रहा था। 

Uttarakhand Soldiers Martyr In Ladakh: Brother Martyr before raksha bandhan, Sister crying Badly on Funeral
- फोटो : अमर उजाला

तिरंगे में लिपटे भाई के शव को देख बहन बिलख पड़ी। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों को रोता-बिलखता देख मौके पर जमा लोगों की आंखें भी नम हो गईं। बहन बार-बार चिल्ला चिल्ला कर कह रही थी कि भइया तुम खुद चल कर क्यों नही आ रहे हो। बहन गीता ने बड़े अरमानों से भाई की कलाई के लिए राखी खरीदी थी। लेकिन उसे क्या पता था कि रक्षाबंधन आने से पहले ही उसका प्यारा भाई देश के लिए बलिदान हो जाएगा। भाई की पार्थिव देह ताबूत में देखकर सुधबुध खो बैठी गीता ने होश आने पर राखी को ताबूत पर बांध दिया। 

Uttarakhand Soldiers Martyr In Ladakh: Brother Martyr before raksha bandhan, Sister crying Badly on Funeral
- फोटो : अमर उजाला

शहीद का शव लालपुर पहुंचने की सूचना घर वालों को मिली तो देव बहादुर के दोनों भाई किशन व अनुज भी वहां पहुंच गए। एंबुलेंस में भाई का शव देखकर छोटा भाई अनुज होश खो बैठा। बेसुध होकर गिरने से पहले ही दोस्तों और विधायक शुक्ला ने उसे संभाल लिया। विधायक और दोस्तों ने समझा कर उसे हिम्मत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Soldiers Martyr In Ladakh: Brother Martyr before raksha bandhan, Sister crying Badly on Funeral
- फोटो : अमर उजाला

शहीद देव बहादुर का शव तीन दिन बाद पहले एंबुलेंस और फिर सैन्य वाहन से उनके गांव पहुंचा। स्थानीय लोगों और नौजवान जुलूस की शक्ल में सैन्य वाहन को गांव तक ले गए। रास्ते में सड़क किनारे और घरों की छतों में खड़े होकर लोगों ने शहीद को नमन किया। 

विज्ञापन
Uttarakhand Soldiers Martyr In Ladakh: Brother Martyr before raksha bandhan, Sister crying Badly on Funeral
- फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कुछ लोग सड़क पर टहल रहे थे। इसी बीच लालपुर नगला मार्ग पर एक एंबुलेंस आकर रुकी। पहले तो लोगों ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद कुछ युवक एंबुलेंस के पास गए तो चालक ने वाहन में शहीद देव बहादुर का पार्थिव शरीर होने की जानकारी दी। यह जानकारी मिलते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed