फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: पैदल मार्ग पर बेलचा-फावड़ा से बर्फ हटाने में जुटे मजदूर, हिमखंड जोन सक्रिय होने का खतरा, तस्वीरें

Wed, 06 Mar 2024 07:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Mar 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Snow removing work started from 16 Kilometers Kedarnath walking route From Gaurikund Photos
केदारनाथ पदैल रास्ते से बर्फ हटाने का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला

16 किमी लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर 12 किमी हिस्से पर जमी तीन से पांच फीट बर्फ की सफाई का काम शुरू हो गया है, लेकिन मौसम की बेरुखी काम में आड़े आ रही है। 50 मजदूर बर्फ की सफाई में जुटे हैं। पैदल मार्ग पर हिमखंडों के सक्रिय होने से बर्फ खिसकने का खतरा बना है।

बीते एक से तीन मार्च के बीच हुई बर्फबारी से केदारनाथ पैदल मार्ग से लेकर धाम तक बर्फ जमी है। पैदल मार्ग पर इस बार जंगलचट्टी से ही तीन फीट से अधिक बर्फ जमी है। भीमबली, रामबाड़ा, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, छानी कैंप तक पांच से सात फीट तक बर्फ जमी है। रुद्रा प्वाइंट से केदारनाथ तक पांच किमी क्षेत्र में भी पांच से आठ फीट तक बर्फ जमी है।

Maha Shivratri 2024: इस मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं शिव, महाभारत काल से जुड़ा है इतिहास

Uttarakhand Snow removing work started from 16 Kilometers Kedarnath walking route From Gaurikund Photos
केदारनाथ पदैल रास्ते से बर्फ हटाने का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला

शीतकाल में केदारनाथ की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस और आईटीबीपी के जवान पानी से जुड़ी जरूरतों को बर्फ पिघलाकर पूरा कर रहे हैं। धाम में पेयजल लाइन भी जम रखी है। इधर, लोनिवि, गुप्तकाशी डिवीजन ने 50 मजदूरों के साथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से बर्फ सफाई का काम शुरू कर दिया है।

Uttarakhand Snow removing work started from 16 Kilometers Kedarnath walking route From Gaurikund Photos
केदारनाथ पदैल रास्ते से बर्फ हटाने का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला

दो-तीन टोलियों में मजदूर बर्फ को साफ कर रहे हैं। अत्यधिक बर्फ होने के कारण उन्हें काफी मुश्किल हो रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से हालात हैं, उसमें काम करने में काफी दिक्कत हो रही है। मौसम ठीक रहा और चटक धूप खिली रही, तो भी बर्फ पिघलने में लगभग एक माह का समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Snow removing work started from 16 Kilometers Kedarnath walking route From Gaurikund Photos
केदारनाथ पदैल रास्ते से बर्फ हटाने का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला

पैदल मार्ग पर टीएफटी चट्टी, कुवेर गदेरा, भैरव गदेरा, हथनी गदेरा सहित छह हिमखंड जोन भारी बर्फ के कारण सक्रिय हैं। यहां 25 से 40 फीट लंबाई और 40 से 60 फीट तक ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमखंड पसरे हैं। ऊंचाई से बर्फ खिसक कर तेजी से नीचे की तरफ आ रही है, जिससे बर्फ को काटकर रास्ता बनाना आसान नहीं है।

विज्ञापन
Uttarakhand Snow removing work started from 16 Kilometers Kedarnath walking route From Gaurikund Photos
केदारनाथ धाम में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

पैदल मार्ग में जंगलचट्टी से रामबाड़ा तक तीन से पांच फीट तक बर्फ जमी है। साथ ही रामबाड़ा से आगे सभी हिमखंड जोन भी सक्रिय हैं, जिससे बर्फ साफ करने का काम आसान नहीं है। बावजूद 50 मजदूरों द्वारा बीते दो दिनों से रामबाड़ा से बर्फ सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। आने वाले दिनों में मजदूरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
- विनय झिक्वांण, अधिशासी अभियंता, लोनिवि डिवीजन गुप्तकाशी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed