फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haryana Overall Champion at North Zone Junior Athletics Competition

Dehradun News: नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हरियाणा ओवरऑल चैंपियन

Thu, 17 Sep 2026 02:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Haryana Overall Champion at North Zone Junior Athletics Competition
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छात्र और छात्रा दोनों वर्गों में ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में हरियाणा की टीम ने 266 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। जबकि उत्तर प्रदेश की टीम 264 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में भी हरियाणा ने दबदबा बनाए रखा और 223 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी। उत्तर प्रदेश की टीम 191 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा काऊ रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं की ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी प्रदान की। समारोह में क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर, ओलंपियन ओपी सिंह, सचिवालय प्रशासन के सचिव युगल किशोर पंत आदि ने विजेताओं को मेडल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड एथलेटिक संघ के सचिव और आयोजन सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि इस नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड सहित कुल 900 एथलीटों ने अंडर 14, 16, 18 और 20 आयु वर्ग के छात्र और छात्रा वर्ग में 128 इवेंट में भाग लिया। इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, अंतरराष्ट्रीय एथलीट संदीप सिंह, प्रीतम बिंद, इंद्रजीत पटेल, मुख्य कोच लोकेश कुमार, अध्यक्ष सिलेक्शन कमिटी विजेंद्र चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed