वर्ष 2000 में अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आए उत्तराखंड राज्य अपने 20 साल पूरे कर चुका है। और इन बीस सालों में राज्य में सीएम के आठ चेहरे रहे। उत्तराखंड में बीते चार दिनों से चले आ रहे कयासों पर मंगलवार शाम विराम लग गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शाम करीब चार बजकर बीस मिनट पर राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मोर्य को इस्तीफा सौंप दिया। वहीं, देहरादून में आज होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक भी टल गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से देर रात मुलाकात की थी। करीब 50 मिनट तक चली बैठक में नड्डा से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सारे सियासी घटनाक्रम के बारे में चर्चा की थी। अब तक उत्तराखंड को मिले दस मुख्यमंत्री में से कुछ ऐसे नाम भी हैं जो एक से ज्यादा बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। इनमें भुवन चंद्र खंडूरी और हरीश रावत का नाम शामिल है। वहीं मंगलवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, मंत्री सतपाल महाराज का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। बहरहाल अब देखना ये है कि उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।
उत्तराखंड : 20 साल के इस राज्य को अब तक मिले हैं मुख्यमंत्री के आठ चेहरे, यहां देखें सूची
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 09 Mar 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन