{"_id":"eb9e1d4bf840c80101a6aa98f66fe7ec","slug":"uttarakhand-police-lathicharge-in-maletha-protest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PIX: शर्मनाक, पुलिस ने सरेआम फाड़े महिलाओं के कपड़े!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PIX: शर्मनाक, पुलिस ने सरेआम फाड़े महिलाओं के कपड़े!
Tue, 09 Jun 2015 08:21 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Jun 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन
PIX: शर्मनाक, पुलिस ने सरेआम फाड़े महिलाओं के कपड़े!
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलेथा में आंदोलनकारियों पर किए गए लाठीचार्ज के दौरान पुलिस ने महिलाओं के साथ शर्मनाक हरकत की। तस्वीरों में देखें...
PIX: शर्मनाक, पुलिस ने सरेआम फाड़े महिलाओं के कपड़े!
2 of 5
लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलनकारियों ने कीर्तिनगर कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों का निलंबन नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। इधर, पुलिस ने लाठीचार्ज की घटना से इनकार किया है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज से हिमालय बचाओ आंदोलन के नेता समीर रतूड़ी सहित 10 महिलाओं को चोटें आई। महिलाओं के कपड़े भी फाड़े गए।
PIX: शर्मनाक, पुलिस ने सरेआम फाड़े महिलाओं के कपड़े!
3 of 5
शनिवार रात करीब आठ बजे पुलिस ने 13 दिन से आमरण अनशन पर बैठी हेमंती नेगी को जबरन उठा लिया था। इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों की बीच हुई धक्का-मुक्की में दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई हैं। घटना से आक्रोशित आंदोलनकारियों ने शनिवार रात आठ से दो बजे तक बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
PIX: शर्मनाक, पुलिस ने सरेआम फाड़े महिलाओं के कपड़े!
4 of 5
रविवार को मलेथा आंदोलन स्थल पर सभा के बाद आंदोलनकारियों ने कीर्तिनगर में जुलूस-प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजने के साथ ही उन्होंने कोतवाली का घेराव किया। यहां उन्होंने पुलिस, प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना किसी आदेश के आंदोलनकारियों को पीटा।
विज्ञापन
PIX: शर्मनाक, पुलिस ने सरेआम फाड़े महिलाओं के कपड़े!
5 of 5
यही नहीं महिलाओं के साथ अशोभनीय व्यवहार भी किया गया है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व विमला देवी, देव सिंह और सीता देवी आदि कर रहे थे। वहीं, कोतवाली में पहुंचे टिहरी के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि आंदोलनकारी महिला को उठाना जरूरी था। अंधेरे में हल्की धक्का-मुक्की हुई है, लेकि लाठीचार्ज नहीं किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।