उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में केलाखेड़ा में गांव भव्वानगला स्थित एक ईंट के भट्ठे के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। उनके साथी तीन किशोर सकुशल बाहर निकल आए। उनकी चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और डूबे किशोरों को बाहर निकाला। इस हादसे से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
तस्वीरें: बहन को विदा करने ससुराल गए थे भाई समेत आठ किशोर, नदी में डूबने से हुई पांच की मौत
गांव भव्वानगला निवासी फरमान अली (11), फैजान (15), अलफैज (10), बिलाल (10), साहिल (12) बुधवार की दोपहर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के पास खेल रहे थे। इसी दौरान पांचों नहाने के लिए पानी से भरे गड्ढे में चले गए।
नहाते समय फरमान अली और फैजान गहरे गड्ढे में डूबने लगे। दोनों साथियों को डूबता देख अलफैज, बिलाल, साहिल शोर मचाते हुए गड्ढे से बाहर निकल आए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गड्ढे से फैजान और फरमान को अचेत अवस्था में बाहर निकाला।
2 of 5
गड्ढे में डूबने से किशोरों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
आनन फानन दोनों किशारों को केलाखेड़ा स्थित पीएचसी में लाया गया। डॉक्टरों ने दोनों किशोरों की हालत गंभीर बताते हुए सीएचसी बाजपुर के लिए रेफर कर दिया।
3 of 5
गड्ढे में डूबने से किशोरों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
रास्ते में मासूम फरमान और फैजान ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना 112 पर दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार देवेंद्र बिष्ट, सीओ वंदना वर्मा, थाना प्रभारी भुवन चंद जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
4 of 5
गड्ढे में डूबने से किशोरों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
5 of 5
गड्ढे में डूबने से किशोरों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि गांव भव्वानगला स्थित एक ईंट भट्ठे में तालाब नुमा गड्ढा बना है। फिलहाल ईंट भट्ठा बंद है। इस मामले में श्रम विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा।