{"_id":"60c0f68710d92817956a5725","slug":"uttarakhand-news-five-boys-drown-into-saryu-river-during-sister-vidai-in-pithoragarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बहन को विदा करने ससुराल गए थे भाई समेत आठ किशोर, नदी में डूबने से हुई पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: बहन को विदा करने ससुराल गए थे भाई समेत आठ किशोर, नदी में डूबने से हुई पांच की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
नदी में नहाने गए किशोरों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शादी के बाद बहन को विदा करने उसकी ससुराल गए दुल्हन के सगे भाई सहित पांच किशोरों की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे से मृतकों किशोरों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों में दो अपने घरों के इकलौते चिराग थे।
मंगलवार को सेराघाट रामपुर से एक बरात धौलियाइजर गई थी। परंपरा के अनुसार दुल्हन के साथ सगे भाई और एक चचेरे भाई सहित आठ किशोर उसकी ससुराल सेराघाट के रामपुर गांव आए थे।
बुधवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे आठों युवक बिना बताए नहाने सरयू नदी में चले गए। पांच किशोर नहाने के लिए नदी में उतर गए जबकि तीन नदी किनारे बैठे थे। इसी दौरान नदी में उतरे पांचों युवक डूबने लगे। साथियों को डूबता देख किनारे बैठे किशोरों ने शोर मचाकर मदद मांगी तो आसपास के ग्रामीणों के साथ सेराघाट पुलिस चौकी के जवान भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी में डूबे पांचों किशोरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक धौलियाइजर निवासी रवींद्र कुमार (15) पुत्र गोकुल राम , साहिल कुमार (15) पुत्र पूरन राम, पीयूष कुमार (15) पुत्र कृष्ण कुमार, सिमाली गांव निवासी मोहित कुमार (17) पुत्र अशोक कुमार और भैंसियाछाना अल्मोड़ा निवासी राजेश कुमार (16) पुत्र खीम राम की मौत हो चुकी थी।
2 of 6
नदी में नहाने गए किशोरों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच, मौके पर पहुंचे मृतक किशोरों के परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया और बेड़ीनाग के थाना प्रभारी सुशील जोशी भी मौके पर पहुंच गए। पांचों के शवों का पंचनामा भरने के बाद गणाई अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पांच किशोरों की मौत से इलाके में मातम पसरा है।
3 of 6
नदी में नहाने गए किशोरों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
जहां पांचों किशारों की जान गई वहां पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोग इस स्थान पर नहीं नहाते हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर पिछले एक दशक में सात से अधिक लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है। बुधवार को अपनी जान गंवाने वाले किशोरों इसका पता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नदी में नहाने गए किशोरों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
किशोरों के शव जब नदी से निकालकर किनारे रखे गए तो वहां मौजूद भीड़ के दिल दहल उठे। जो किशोर कुछ समय पहले तक हंस खेल रहे थे वे सभी अब खामोश रेत में पड़े थे। दर्दनाक हादसे की सूचना से एक मृतक किशोर की मां ने बेटे को बुरी तरह से सीने से लिपटा लिया।
विज्ञापन
5 of 6
नदी में नहाने गए किशोरों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मां की चीत्कार सुनकर आसपास मौजूद लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। लोगों ने मृतक किशोरों के परिजनों को बमुश्किल संभाला। इस घटना पर विधायक मीना गंगोला, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने गहरा दुख जताया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।