फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: चीन सीमा पर सीजन का चौथा हिमपात, बर्फ की सफेद चादर से ढकी वादियां, देखें मनमोहक तस्वीरें

Fri, 07 Oct 2022 08:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Oct 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Snowfall in Darma and vyas Valley Pithoragarh beautiful Photos
पिथौरागढ़ की चोटियों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

चीन सीमा पर दारमा घाटी में 17500 फीट की ऊंचाई पर स्थित अंतिम चौकी दावे और व्यास घाटी की अंतिम चौकी ज्योलीकांग, लिपुलेख, नाभीढांग में शुक्रवार को इस सीजन के चौथी बर्फबारी हुई है। चोटियों पर एक फीट बर्फ जबकि गांवों में तीन से चार इंच बर्फ गिरी है। 



Uttarakhand Avalanche: चार शवों के उत्तरकाशी पहुंचते ही मचा कोहराम, सात शव और बरामद, तीन की तलाश जारी

बर्फबारी और बारिश होने से लोग दो दिन से घरों में दुबके हैं। दावे में माइनस एक डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। बर्फबारी में भी अग्रिम चौकियों में तैनात सुरक्षा बलों के जवान मुस्तैदी से सीमा की सुरक्षा में जुटे हैं।

बृहस्पतिवार शाम से लगातार बारिश के बाद शुक्रवार को व्यास घाटी और दारमा के 14 से 17 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले इलाके दावे, ज्योलीकांग, कालापानी, लिपुलेख, नाभीढांग में चौथी बार बर्फ गिरी है। 

Uttarakhand news: Snowfall in Darma and vyas Valley Pithoragarh beautiful Photos
पिथौरागढ़ की चोटियों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

दारमा और व्यास घाटी की अंतिम चौकियों में तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दारमा घाटी के 14 गांवों और व्यास घाटी के सात गांवों में बारिश के साथ बर्फ भी गिर रही है। नाबी प्रधान सनम नबियाल और रोंकांग की प्रधान अंजू रोंकली ने बताया कि बृहस्पतिवार रात से लगातार बारिश हो रही है। 

Uttarakhand news: Snowfall in Darma and vyas Valley Pithoragarh beautiful Photos
पिथौरागढ़ की चोटियों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार सुबह से बर्फ गिरनी शुरू हो गई है। पहाड़ों पर अब तक एक फीट और गांव में लगभग 3-4 इंच बर्फ गिर चुकी है। गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि व्यास घाटी के गुंजी, नाबी, रोंकांग, कुटी आदि गांवों में इस सीजन में 3 से 4 इंच हिमपात हुआ है। उच्च हिमालयी गांवों में बर्फबारी के कारण निचली घाटी में ठंड बढ़ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand news: Snowfall in Darma and vyas Valley Pithoragarh beautiful Photos
पिथौरागढ़ की चोटियों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

धारचूला में बृहस्पतिवार रात से बारिश हो रही है जिससे ठंड बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। उधर चौदास घाटी के 14 गांवों में भी बृहस्पतिवार रात से बारिश हो रही है। रोतो निवासी बृजेश होतियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात से लगातार बारिश हो रही है। यहां भी बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Snowfall in Darma and vyas Valley Pithoragarh beautiful Photos
चीन सीमा पर हिमपात - फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी के पंचाचूली, राजरंभा हंसलिंग में भी बर्फबारी हो रही है। यहां भी ठंड बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। अचानक ठंड बढ़ने से पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में लोग शुक्रवार को स्वेटर और जैकेट में नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed