फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RTO का 'स्टिंग ऑपरेशन': यात्री बनकर बस में किया सफर, चालक-कंडक्टर के हाल देखकर चढ़ा पारा, तस्वीरें

Sat, 17 Dec 2022 05:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 17 Dec 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: RTO haldwani sting operation in Private Passenger Bus photos
बस में आरटीओ का छापा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में चलने वाली निजी बसों में कभी टिकट तो कभी अन्य अव्यवस्थाओं की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसके चलते हल्द्वानी में आरटीओ संदीप सैनी ने यात्री सुविधाओं का वास्तविक हाल जांचने के लिए एक योजना तैयार की। 



Dehradun: मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी ने टी स्टॉल पर पी चाय, खिलाड़ियों से की बात, जनता से लिया फीडबैक

शनिवार को आरटीओ संदीप यात्री बनकर बाजपुर बस अड्डे से कालाढूंगी जाने वाली बस में सवार हो गए। बस कुछ दूर चली ही थी कि चालक फोन पर बात करता दिखा। वहीं, कंडक्टर ने आरटीओ से रामनगर के सफर के लिए टिकट के 70 रुपये तो ले लिए लेकिन टिकट नहीं दिया। ऐसी लापरवाही देख आरटीओ का पारा चढ़ गया। वहीं, बस जब चेकिंग के लिए रुकी तब वहां आरटीओ को देख चालक-कंडक्टर हैरान रह गए। 

Uttarakhand News: RTO haldwani sting operation in Private Passenger Bus photos
बस में आरटीओ का छापा - फोटो : अमर उजाला

आरटीओ ने बताया कि बस के हाल भी खराब थे, बस के अंदर बीच में ही टायर डाला हुआ था, जिससे यात्रियों को चढ़ने उतरने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद बस को आम्रपाली के पास विभागीय चेकिंग दल ने रोक कर जांच भी की।

Uttarakhand News: RTO haldwani sting operation in Private Passenger Bus photos
बस में पड़ा टायर - फोटो : अमर उजाला

इसमें कंडक्टर के पास लाइसेंस भी नहीं था। मोबाइल पर बात करने पर चालक का लाइसेंस भी निलंबित किया जाएगा। इसके अलावा टिकट न देने पर कंडक्टर के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: RTO haldwani sting operation in Private Passenger Bus photos
बस में आरटीओ का छापा - फोटो : अमर उजाला

बस का मौके पर चालान भी किया गया है। इसके बाद वहां चार अन्य बसों की जांच की गई। इसमें भी यात्रियों को टिकट न देने की शिकायत सामने आई। इन बसों के भी परमिट के विरुद्ध कार्रवाई करने की तैयारी है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: RTO haldwani sting operation in Private Passenger Bus photos
बस में आरटीओ का छापा - फोटो : अमर उजाला

आरटीओ ने कहा कि बसों में ही नहीं बस अड्डों में भी सुविधाओं की काफी कमी है। इस मामले में भी जांच कराई जाएगी। इस संबंध में सभी एआरटीओ को पत्र लिखा जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed