फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः मुख्यमंत्री आवास में रहेंगे पुष्कर धामी, जुड़ा है ऐसा अंधविश्वास कि कई पूर्व सीएम ने यहां रहने से किया परहेज

Fri, 09 Jul 2021 12:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 09 Jul 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : pushkar singhi dhami will stay in cm house, many blind faith about this house
मुख्यमंत्री आवास - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मुख्यमंत्री आवास अब कोविड केयर सेंटर नहीं बनेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में रहेंगे। गुरुवार को उन्होंने पूजा अर्चना के साथ मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया और कार्यालय से कुछ फाइलें भी निपटाई। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड 19 महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास को कोविड सेंटर बनाने की घोषणा की थी। गुरुवार को मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार धामी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां उन्होंने कैंप कार्यालय में कामकाज शुरू करने से पहले पूजा पाठ किया। इस दौरान वहां एक हवन हुआ। पूजा अर्चना के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, गणेश जोशी, डॉ. धनसिंह रावत, रेखा आर्या, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास भी शामिल हुए। इसके बाद धामी ने कैंप कार्यालय से शासकीय कामकाज की शुरुआत की। मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत ने न्यू कैंट रोड स्थित आवास में नहीं रहे थे।

uttarakhand news : pushkar singhi dhami will stay in cm house, many blind faith about this house
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
तीरथ सिंह रावत ने सेफ हाउस से ही कामकाज किया और जीएमएस रोड स्थित निजी आवास पर ही रहे। बाद में उन्होंने सीएम आवास को कोविड केयर सेंटर के तौर स्थापित करने की घोषणा की।
 
uttarakhand news : pushkar singhi dhami will stay in cm house, many blind faith about this house
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

न्यू कैंट रोड स्थित सीएम आवास को लेकर अंधविश्वास भी जुड़ा है। कहते हैं कि जो मुख्यमंत्री वहां रहा, वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया, लेकिन तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री रहते हुए इस आवास में नहीं रहे और उनकी कुर्सी चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news : pushkar singhi dhami will stay in cm house, many blind faith about this house
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी मुख्यमंत्री आवास में जाने से तौबा की। उनकी कुर्सी डोलती रही। बाद में विधानसभा चुनाव में वह किच्छा और हरिद्वार ग्रामीण विस से चुनाव हार गए। लेकिन इस आवास रहे पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और त्रिवेंद्र सिंह रावत को कुर्सी जरूर छोड़नी पड़ी।  

विज्ञापन
uttarakhand news : pushkar singhi dhami will stay in cm house, many blind faith about this house
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री आवास मुख्यमंत्री के लिए तैयार हो रहा है। आवास पर साज सज्जा का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, कुछेक दिन में मुख्यमंत्री धामी आवास में शिफ्ट हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed