{"_id":"6ae770be025655d56d052a3c","slug":"helicopter-crash-ucada-had-issued-guidelines-against-flying-during-an-orange-weather-alert-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर हादसा: मौसम के ऑरेंज अलर्ट पर यूकाडा ने दिए थे उड़ान न करने के दिशानिर्देश, फिर क्यों भरी उड़ान?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर हादसा: मौसम के ऑरेंज अलर्ट पर यूकाडा ने दिए थे उड़ान न करने के दिशानिर्देश, फिर क्यों भरी उड़ान?
Sun, 01 Nov 2026 10:35 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:35 PM IST
सार
हेली व चार्टर्ड सेवा का संचालन डीजीसीए के नियमों व मानकों के आधार पर होता है। डीजीसीए के सख्त दिशानिर्देश है कि खराब मौसम में हेलिकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
चमोली में हेलीकॉप्टर हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मौसम विभाग की ओर से 30 अक्तूबर को चमोली सहित अन्य पर्वतीय जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इसे देखते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से मौसम खराब रहने पर हेलीकॉप्टरों की उड़ान न करने के दिशानिर्देश जारी किए गए थे, जिससे हेलीकॉप्टर की उड़ान पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय टोलिया ने बताया कि हेली व चार्टर्ड सेवा का संचालन डीजीसीए के नियमों व मानकों के आधार पर होता है। डीजीसीए के सख्त दिशानिर्देश है कि खराब मौसम में हेलिकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर
विज्ञापन
मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए यूकाडा की ओर से एडवाइजरी की गई थी। हेलिकॉप्टर दुर्घटना खराब मौसम या तकनीकी खराबी के कारण हुई यह विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।