फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे से था लेनदेन का विवाद, सरेआम पिता को चाकू से गोदकर मार डाला, वारदात सीसीटीवी में कैद, तस्वीरें

Tue, 30 Jun 2020 11:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जसपुर (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जसपुर (ऊधमसिंह नगर) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 30 Jun 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news :  murder for 1500 rupees, watch in photos
- फोटो : amar ujala

1500 रुपये के लेनदेन को लेकर समझौते के लिए बुलाने पर बेटे की जगह गए पिता की आरोपियों ने चाकू से 11 बार गोद कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मोहल्ला नई बस्ती निवासी गुच्छन खां (60) लकड़ी मंडी में आरा मशीन पर मजदूरी करता था। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

uttarakhand news :  murder for 1500 rupees, watch in photos
- फोटो : amar ujala

मृतक की पत्नी रेहाना ने बताया कि सोमवार शाम को उसके बड़े पुत्र नदीम का उसके तीन दोस्तों से 1500 रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने नदीम का मोबाइल भी छीनकर रख लिया था। नदीम ने घर आकर सारी बात बताई थी। मंगलवार शाम को चार बजे एक युवक का फोन आया और उसने कहा कि वह सोमवार को हुए झगड़े का फैसला करा देगा, नदीम को भेज दो। रेहाना ने बताया कि उन्होंने नदीम के बजाय अपने पति गुच्छन खां को भेज दिया।
 

uttarakhand news :  murder for 1500 rupees, watch in photos
- फोटो : amar ujala

शाम को छह बजे उन्हें सूचना मिली कि एनएच पर धर्मकांटे के पास तीन युवकों ने उनके पति को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है और वह सड़क पर तड़प रहे हैं। इसके बाद कुछ लोगों ने गुच्छन खां को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां ईएमओ सुशांत भारद्वाज ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर चाकू के 11 निशान मिले हैं। बुजुर्ग की हत्या की सूचना पर पहुंचे एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि तीन युवकों के नदीम पर 1500 रुपये उधार थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news :  murder for 1500 rupees, watch in photos
- फोटो : amar ujala

सोमवार शाम को हुई बहस और इस दौरान नदीम के छीने गए मोबाइल को लेकर आरोपियों ने उसे बुलाया था, लेकिन मौके पर नदीम के ना जाकर उसके पिता चले गए। इसके बाद आरोपियों ने उनकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच कर रही है। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विधायक आदेश चौहान ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। 
 

विज्ञापन
uttarakhand news :  murder for 1500 rupees, watch in photos
- फोटो : amar ujala

गुच्छन खां की जब हत्या की जा रही थी तो उस समय कई लोग घटनास्थल के आसपास थे। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है लेकिन किसी ने भी गुच्छन खां को बचाने का प्रयास नहीं किया बल्कि लोग वीडियो बनाते रहे। वीडियो में हत्यारे गुच्छन खां को पकड़कर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करते दिखाई दे रहे हैं। एएसपी राजेश भट्ट ने कहा कि यदि आसपास के लोग एकत्र होकर शोर भी मचा देते तो शायद आरोपी डर के भाग जाते और गुच्छन खां की हत्या नहीं होती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed