फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: यहां प्रकृति के बीच मिट्टी के घर में बिताइए रात, पहाड़ के परिवेश से रूबरू होना है तो चले आइए, तस्वीरें

Sat, 27 Nov 2021 03:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विनोद चमोली, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा (टिहरी)
विनोद चमोली, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा (टिहरी) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 27 Nov 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: if you want to enjoy mountain surroundings spend night in a mud house at tehri, see photos
मड हाउस टिहरी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में टिहरी आने वाले सैलानी जल्द ही हसीन वादियों के बीच ईको टूरिज्म का लुत्फ भी उठा सकेंगे। प्रकृति प्रेमियों के लिए वन विभाग का रौंसलीखाल-कौड़िया-खुरेत ईको टूरिज्म सर्किट बनकर तैयार हो गया है।



उत्तराखंड: अब जीएमवीएन में पर्यटकों का स्वागत करेंगे ‘लाटा-लाटी’, कई विभाग भी ले चुके हैं इनका सहारा

इसमें सैलानियों को खेत-खलिहान, मिट्टी के घर, स्वच्छ वातावरण, वन्य जीव और हरियाली का नजारा देखने को मिलेगा। विभाग का दावा है कि टूरिज्म सर्किट से प्रकृति आधारित पर्यटन के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे भी खुलेंगे। 

उत्तराखंड: पर्यटन के क्षेत्र में राज्य को तीन श्रेणी में मिले अवॉर्ड, केदारनाथ बेस्ट स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन घोषित

गढ़वाल की वादियां नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर हैं। इसके बावजूद 71 फीसद वन भूभाग वाले राज्य में पर्यटन गतिविधियां कुछेक क्षेत्रों तक ही सिमटी हुई हैं।

uttarakhand news: if you want to enjoy mountain surroundings spend night in a mud house at tehri, see photos
मड हाउस टिहरी - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन को बढ़ाने के लिए अब प्रकृति से छेड़छाड़ किए बगैर ईको टूरिज्म की कवायद तेज होने लगी है। वन विभाग ने रौंसलीखाल-कौड़िया-खुरेत ईको टूरिज्म सर्किट का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है।

uttarakhand news: if you want to enjoy mountain surroundings spend night in a mud house at tehri, see photos
मड हाउस टिहरी - फोटो : अमर उजाला

इस टूरिज्म सर्किट में सैलानियों को अलग-अलग गतिविधियों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। रौंसलीखाल में आठ मिट्टी के घर बनाए गए हैं। यहां युवाओं को प्रकृति से जोड़ने के लिए नेचर एजुकेशन भी दी जाएगी। साथ ही स्थानीय उत्पादों को प्रमोट करने के लिए एक स्टाल भी लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: if you want to enjoy mountain surroundings spend night in a mud house at tehri, see photos
मड हाउस टिहरी - फोटो : अमर उजाला

स्टाल में ग्रामीण अपने उत्पादों को रख सकेंगे। इसके अलावा पर्यटक कौड़िया में वर्ड वाचिंग और साइक्लिंग कर सकेंगे और खुरेत में विलेज टूरिज्म की गतिविधियां होंगी। इस टूरिज्म सर्किट की सैर के दौरान सैलानी कई पक्षियों, वन्य जीव और पेड़-पौधों को भी निहार सकेंगे। 

विज्ञापन
uttarakhand news: if you want to enjoy mountain surroundings spend night in a mud house at tehri, see photos
टिहरी बांध - फोटो : पीटीआई फाइल फोटो

ईको टूरिज्म सर्किट का जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा। इसके जरिये पर्यटकों को प्रकृति से जोड़ने व संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। सर्किट के जरिये स्थानीय युवाओं को घर बैठे रोजगार भी मिल सकेगा।
- धर्म सिंह मीणा, डीएफओ, नरेंद्रनगर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed