फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह: 3873 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री, मेडल पाकर खुशी से खिल उठे चेहरे, तस्वीरें 

Fri, 26 Nov 2021 10:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Nov 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Petroleum University 19th Convocation: 3873 students got degree photos
पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

हाथ में डिग्री, मन में सपने और खिले चेहरे। यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज(यूपीईएस) के 19 वें दीक्षांत समारोह में 3873 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी गई। समारोह में 11 छात्रों को गोल्ड, 42 को सिल्वर और 41 छात्रों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। 

शुक्रवार को यूपीईएस परिसर में दीक्षांत समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व छात्रा और महेंद्रा टेक्निकल एकेडमी  की डिजिटल लर्निंग हेड स्तुति सिंह ने किया। सबसे पहले विवि के वाइस चांसलर डॉ सुनील राय ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि किस तरह से विवि लगातार शोध की दिशा में आगे बढ़ रहा है। समारोह में सबसे पहले 52 छात्र-छात्राओं को पीएचडी प्रदान की गईं।  इसके बाद 439 रेगुलर छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, 564 छात्रों को सीसीई पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, 37 छात्रों को ग्रेजुएट डिग्री दी गई।

Petroleum University 19th Convocation: 3873 students got degree photos
पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

प्रथम बार यूनिवर्सिटी की ओर से छात्रों को एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। अंत में मुख्य अतिथि स्तुति सिंह, चैयरमैन  शरद मेहरा, चांसलर डॉ. एसजे चोपड़ा आदि ने कुछ 11 छात्रों जिसमें आठ रेगुलर छात्र और तीन इंस्टीट्यूशनल को गोल्ड मेडल, 42 छात्रों को सिलडर मेडल और 41 छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Petroleum University 19th Convocation: 3873 students got degree photos
पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर विवि के चांसलर एसजे चोपड़ा बताया कि किस तरह से विवि में ऊर्जा, परिवहन, बुनियादी ढांचे और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम किया जा रहा है। एचईआरएस के अध्यक्ष शरद मेहरा ने कहा कि जीवन में कितने भी कामयाब हो जाएं लेकिन अपने माता-पिता और गुरुजनों को न भूलें। इस दौरान रजिस्ट्रार बीना दत्ता ने समारोह में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया और उनका धन्यवाद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Petroleum University 19th Convocation: 3873 students got degree photos
पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

इन्हें मिला गोल्ड मेडल
प्रज्ञा राठी- एलएलएम विद स्पेसिलाइजेशन इन एनर्जी लॉ
दीपराज सिन्हा- एमटेक (हेल्थ, सेफ्टी एंड इनवायरलमेंट इंजीनियरिंग)
सनिग्धा भारद्वाज- एमबीए 
लोकेश यादव- बी,डेश 

विज्ञापन
Petroleum University 19th Convocation: 3873 students got degree photos
पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

इन्हें मिला गोल्ड मेडल
अर्श अत्री- बीटेक एप्लाईड पेट्रोलियम इंजीनियरिंग 
निष्कर्ष राज- बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
नव्या श्रीवास्तव-बीए(पब्लिक पॉलिसी एंड एडमिनिस्ट्रेशन)
अक्षिता जैन- बीबीए एलएलबी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed