फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : for making chairman man borrow friend wife now give her teen talaq

Uttarakhand News : चुनाव जीतने की हनक में दोस्त की पत्नी ली उधार, जीत के बाद बदली नीयत और फिर...

Tue, 12 Jan 2021 10:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आरडी खान, अमर उजाला, काशीपुर
आरडी खान, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 12 Jan 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : for making chairman man borrow friend wife now give her teen talaq
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई (File Photo)

चुनाव लड़ने के लिए कथित रूप से उधार ली गई महिला चेयरमैन को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि पति ने अपने भाई के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


दो साल पहले मुरादाबाद जिले के पहले से शादीशुदा एक व्यक्ति पर नेतागिरी का इस कदर सुरूर चढ़ा कि उसने मुरादाबाद जिले में आरक्षित हुई नगर पंचायत चेयरमैन की सीट पर चुनाव लड़ाने के लिए अपने दोस्त से उसकी पत्नी उधार मांग ली। तय हुआ कि चुनाव लड़ने को कागजों में सिर्फ दिखावे के लिए विवाह होगा।

विज्ञापन

चुनाव जीत कर चेयरमैन बन गई उधार ली गई महिला

इसके बाद महिला काशीपुर में अपने परिवार के साथ रहेगी। उधार ली गई महिला चुनाव जीत कर चेयरमैन बन गई। इसके बाद दोस्त की नीयत बदल गई। उसने दोस्त को उसकी पत्नी लौटाने के बजाय उससे निकाह ही कर लिया। महिला भी चेयरमैन बनकर अपने पुराने पति और बच्चों को छोड़कर नए पति के साथ ही रहने लगी।

उधर महिला के पति ने जसपुर के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर दोस्त से उसकी पत्नी वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई। अदालत के आदेश पर दो वर्ष पूर्व कुंडा थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया। इसकी विवेचना कुंडा थाने की एसआई सीमा कोहली ने की। जांच के बाद पुलिस ने मुकदमे की फाइल बंद कर दी थी।

विज्ञापन

चेयरमैन का अपने पति के साथ विवाद रहने लगा

इधर पिछले कुछ दिनों से उक्त महिला के परिवार में उसकी सौतन की दखल बढ़ गई है। इसे लेकर चेयरमैन का अपने पति के साथ विवाद रहने लगा। विवाद के चलते चेयरमैन अपने भाई के साथ अलग रहने लगी। कुछ दिन पूर्व चेयरमैन ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया था।

सोमवार को चेयरमैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार को उसका भाई काशीपुर गया था। इस दौरान उसका पति अपने भाई को लेकर उसके घर में घुस आया। दोनों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की।

पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए, जिस पर दोनों भाई फरार हो गए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed