फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: 42 दिन बाद खुले बाजार तो दिखी रौनक, शराब की दुकानों के आगे लगी लंबी लाइन, तस्वीरें...

Wed, 09 Jun 2021 10:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Jun 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Covid Curfew in Uttarakhand: All Market open today after 42 Days Long line in wine shop photos
उत्तराखंड में लंबे समय बाद खुले बाजार - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कमजोर पड़ने पर बुधवार को 42 दिन बाद बाजार खुले। सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। गारमेंट्स, बर्तन, इलेक्ट्रानिक और मोबाइल की दुकानों में रौनक दिखी। हालांकि, कई ग्राहक मास्क पहनना और शारीरिक दूरी भूल गए।

प्रदेश में 28 अप्रैल से लगाए गए कोविड कर्फ्यू के चलते आवश्यक सेवाओं की दुकानों को ही खोलने के आदेश जारी किए गए थे। बुधवार को जब 42 दिन बाद सुबह आठ बजे जैसे ही बाजार खुलने शुरू हुए तो ग्राहकों का आवागमन भी शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 513 नए संक्रमित मिले, 22 की मौत, एक्टिव केस 10 हजार से नीचे पहुंचे 

सुबह दस बजे तक अधिकतर बाजारों में भीड़ थी। सबसे ज्यादा भीड़ कूलर, पंखे व एसी खरीदने वालों की रही। कपड़ों की दुकानों पर भीड़ नजर आई। 10 जून से सहालग का सीजन होने के कारण लोगों ने कपड़ों की खरीदारी की।

दूल्हा दुल्हन के कपड़ों के अलावा समारोह में शामिल होने के लिए महिलाओं व पुरुषों ने अपने लिए भी कपड़े खरीदे। वहीं महिलाओं ने कॉस्मेटिक के सामान की भी खरीदारी की। जूते-चप्पल की दुकान पर भी खरीदार नजर आए। 

Covid Curfew in Uttarakhand: All Market open today after 42 Days Long line in wine shop photos
उत्तराखंड में लंबे समय बाद खुले बाजार - फोटो : अमर उजाला

कोविड कर्फ्यू के चलते शराब की दुकानों को भी बंद कर दिया गया था। 42 दिन बाद शराब के ठेके खुले तो लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच गए। कई ठेकों पर आठ बजे से पहले ही लोगों की भीड़ जुट गई थी। दोपहर बाद तक लोग लंबी लाइन में लगे नजर आए।

Covid Curfew in Uttarakhand: All Market open today after 42 Days Long line in wine shop photos
उत्तराखंड में लंबे समय बाद खुले बाजार - फोटो : अमर उजाला

दाल, आटा, मसाला, तेल खरीदने के लिए लोगों की किराना स्टोर पर भीड़ रही। सामान खरीदने के लिए आए लोगों से दुकानदारों ने पर्चे लेकर उनसे सामाजिक दूरी बनाने या फिर बाद में आने की अपील की। अधिकतर लोग पर्चे दुकानों पर छोड़कर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid Curfew in Uttarakhand: All Market open today after 42 Days Long line in wine shop photos
उत्तराखंड में लंबे समय बाद खुले बाजार - फोटो : अमर उजाला

बाजार खुला तो दुकानों में काफी गंदगी भी जमा हो गई थी। दुकानदारों ने पहले कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई की। इसके बाद दुकानदारी शुरू की। कपड़ा, प्लास्टिक, कंफेक्शनरी, प्लास्टिक आदि की दुकानों में बंदी के दौरान चूहों ने ज्यादा नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन
Covid Curfew in Uttarakhand: All Market open today after 42 Days Long line in wine shop photos
उत्तराखंड में लंबे समय बाद खुले बाजार - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मंगलवार को मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने संशोधित मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी। इसके मुताबिक प्रदेश में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नौ जून (बुधवार), 11 जून (शुक्रवार) और 14 जून (सोमवार) को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed