फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे की मांग पर गढ़वाल से लेकर कुमाऊं में प्रदर्शन, बारिश में भी डटे परिजन, तस्वीरें

Sun, 25 Jul 2021 03:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 25 Jul 2021 03:51 PM IST
सार

बारिश होने के बावजूद भी प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं। वहीं कुछ को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया है। देहरादून में एसपी सिटी सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

विज्ञापन
uttarakhand news: families of police personnel protest over grade pay cutting, police deployed photos
देहरादून में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर रविवार को गढ़वाल से लेकर कुमाऊं में धरने-प्रदर्शन का दौर जारी है। गढ़वाल में राजधानी देहरादून तो कुमाऊं में रुद्रपुर में पुलिस कर्मियों के परिजन ग्रेड पे की मांग को लेकर धरने पर बैठे। देहरादून में सुबह से ही प्रदर्शनकारी धरने पर डटे हुए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचीं, लेकिन प्रदशर्नकारियों ने उनकी बात नहीं मानी। उनका कहना है कि 4600 ग्रेड पे को लेकर तत्काल जीओ जारी किया जाए। प्रदर्शनकारी मौके पर मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग भी कर रहे हैं। बारिश होने के बावजूद भी प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं। वहीं कुछ को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया है। देहरादून में धरना स्थल पर एसपी सिटी सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात है। बता दें कि कुछ समय पहले पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे में भारी कटौती का आदेश मुख्यालय से जारी कर दिया गया था। तभी से पुलिस कर्मियों के परिजन ग्रेड पे में कटौती का विरोध कर रहे हैं। 

uttarakhand news: families of police personnel protest over grade pay cutting, police deployed photos
देहरादून में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे में की गई कटौती को लेकर ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में भी परिजनों ने धरना दिया। रविवार को रुद्रपुर धरना स्थल पर पुलिस और पीएसी तैनात है। गांधी पार्क में पुलिस कर्मियों के परिजन धरना दे रहे हैं।

uttarakhand news: families of police personnel protest over grade pay cutting, police deployed photos
देहरादून में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

डीजीपी अशोक कुमार भी पुलिस कर्मियों के परिजन से धरना न करने का अनुरोध कर चुके हैं। सीओ सिटी अमित कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरने की वीडियोग्राफी करने समेत कई निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: families of police personnel protest over grade pay cutting, police deployed photos
प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल भी धरने को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे। धरने से एक दिन पहले डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस कर्मियों के परिजनों को फेसबुक तो एसएसपी डीएस कुंवर ने व्हाट्सएप के जरिये मैसेज भेजकर मनाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
uttarakhand news: families of police personnel protest over grade pay cutting, police deployed photos
प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कर्मियों के परिजनों ने एसडीएम को पत्र लिखकर धरने की अनुमति मांगी है। एसएसपी डीएस कुंवर ने कहा है कि उच्चधिकारी इस मामले को लेकर शासन से बात कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed