पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर रविवार को गढ़वाल से लेकर कुमाऊं में धरने-प्रदर्शन का दौर जारी है। गढ़वाल में राजधानी देहरादून तो कुमाऊं में रुद्रपुर में पुलिस कर्मियों के परिजन ग्रेड पे की मांग को लेकर धरने पर बैठे। देहरादून में सुबह से ही प्रदर्शनकारी धरने पर डटे हुए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचीं, लेकिन प्रदशर्नकारियों ने उनकी बात नहीं मानी। उनका कहना है कि 4600 ग्रेड पे को लेकर तत्काल जीओ जारी किया जाए। प्रदर्शनकारी मौके पर मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग भी कर रहे हैं। बारिश होने के बावजूद भी प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं। वहीं कुछ को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया है। देहरादून में धरना स्थल पर एसपी सिटी सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात है। बता दें कि कुछ समय पहले पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे में भारी कटौती का आदेश मुख्यालय से जारी कर दिया गया था। तभी से पुलिस कर्मियों के परिजन ग्रेड पे में कटौती का विरोध कर रहे हैं।
उत्तराखंड: पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे की मांग पर गढ़वाल से लेकर कुमाऊं में प्रदर्शन, बारिश में भी डटे परिजन, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 25 Jul 2021 03:51 PM IST
सार
बारिश होने के बावजूद भी प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं। वहीं कुछ को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया है। देहरादून में एसपी सिटी सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन