{"_id":"6afdd4f404dc3ee12000a499","slug":"anukriti-gusain-daughter-in-law-of-harak-singh-told-on-jenny-case-demanding-an-investigation-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: जेनी प्रकरण पर हरक की बहू अनुकृति गुसाईं की दो टूक, मामले की जांच हो, जो गलत हो उस पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: जेनी प्रकरण पर हरक की बहू अनुकृति गुसाईं की दो टूक, मामले की जांच हो, जो गलत हो उस पर हो कार्रवाई
Wed, 18 Nov 2026 10:13 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:13 PM IST
सार
अनुकृति ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जो आरोप सामने आए हैं, उन्हें बेहद गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आरोप को बिना तथ्यों और जांच के सही या गलत नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन
अनुकृति गुसाईं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जेनी प्रकरण पर अब भाजपा प्रवक्ता और कांग्रेस नेता डॉ.हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अनुकृति गुसाईं ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में अनुकृति ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जो आरोप सामने आए हैं, उन्हें बेहद गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आरोप को बिना तथ्यों और जांच के सही या गलत नहीं ठहराया जा सकता। इस मामले के गहरे सामाजिक पहलू को देखते हुए बेहद संवेदनशीलता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
अनुकृति ने कहा कि जैसे हम सबको मालूम है कि इस मामले के पूर्व में सीबीआई जांच के बाद डॉ.हरक सिंह रावत को क्लीन चिट मिल चुकी है। फिर भी अगर इतने साल बाद कोई आया है तो जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
UK Top News: भूकंप से डोली धरती, बाघ का दंपती पर हमला, कुमारी सैलजा की हुंकार, लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार
एसआईटी के गठन का स्वागत करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच एजेंसी दोनों पक्षों की बात को गंभीरता से सुनेगी और जल्द ही मामले की सच्चाई सबके सामने लाएगी। अनुकृति गुसाईं ने दो टूक कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, यदि जांच में ये आरोप झूठे और निराधार साबित होते हैं, तो छवि खराब करने और गलत आरोप लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
