फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: पांडालों में विसर्जन से पहले दुर्गा पूजा की धूम, तस्वीरों में देखें सिंदूर खेला की मस्ती

Fri, 15 Oct 2021 02:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 15 Oct 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: durga puja visarjan after sindoor khela in dehradun, see photos
दुर्गा पूजा - फोटो : अमर उजाला

दुर्गा पूजा के आखिरी दिन शुक्रवार को देहरादून के पांडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए विदा किया गया। सिंदूर खेला और भव्य आरती के साथ दुर्गा पूजा का समापन हुआ। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने शोभायात्रा निकालकर मां के जयकारे लगाए। वहीं कई लोग भावुक भी दिखे। देहरादून के करनपुर में लक्ष्मी नारायण मंदिर पंडाल में बजरंग सेवा समिति द्वारा आयोजित 31वीं दुर्गा पूजा के मौके पर आज सुबह 7:00 बजे विसर्जन पूजा की गई। जिसमें महिलाओं ने एक दूसरे पर सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला। पंडित शास्त्री गिरीश चंद शर्मा द्वारा विसर्जन पूजा की गई। जिसके बाद सुबह 11:00 बजे शोभायात्रा निकाली गई। विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें भक्तों ने भंडारा छका। इससे पहले मंदिर में दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन कर विश्व शांति की कामना की गई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, सुरेश डूसेजा, सुभाष वासुदेव, सतीश डूसेजा, रवि कुमार मौजूद रहे। 

uttarakhand news: durga puja visarjan after sindoor khela in dehradun, see photos
दुर्गा पूजा - फोटो : अमर उजाला

शहर की अन्य दुर्गाबाड़ियों में भी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। उत्तरायण काली बाड़ी पूजा समिति आराघर और बिंदाल पुल दुर्गाबाड़ी में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। दशहरा पर सिंदूरा खेला के आयोजन के साथ ही मां को विदाई दी गई। आयोजन में वैक्सीन के दोनों डोज लगाने वाले ही शामिल हो पाए।

uttarakhand news: durga puja visarjan after sindoor khela in dehradun, see photos
दुर्गा पूजा - फोटो : अमर उजाला

आराघर मॉडल कॉलोनी में भी श्री दुर्गा पूजा महोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। दुर्गाबाड़ियों में पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आह्वान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: durga puja visarjan after sindoor khela in dehradun, see photos
दुर्गा पूजा - फोटो : अमर उजाला

उत्तरायण कालीबाड़ी एंड कल्चर आर्गेनाइजेशन के सचिव हिमांशु चक्रवर्ती ने बताया कि तीन दिन यह उत्सव मनाया गया।

विज्ञापन
uttarakhand news: durga puja visarjan after sindoor khela in dehradun, see photos
दुर्गा पूजा - फोटो : अमर उजाला

बताया कि दशहरा पर सिंदूर खेला के साथ को विदाई दी गई। इस मौके पर अधीर मुखर्जी, पीबी घोष, मौसमी घोस, अपराजिता दत्ता, शिवानी दत्ता, कल्याणी चक्रवर्ती सहित बंगाली समाज के लोग मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed