फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादीशुदा और दोगुनी उम्र के शख्स के प्यार में पड़ी लड़की, लाख समझाने के बाद भी नहीं माने, तस्वीरों में देखें अंजाम

Fri, 03 Jul 2020 12:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 03 Jul 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: double suicide in extra marital love affair
- फोटो : amar ujala

रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र के ललितपुर गांव में लीची के बाग में शादीशुदा शख्स ने प्रेमिका संग मिलकर संगीन कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दोनों ने बृहस्पतिवार को रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बाग के माली की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सुरेंद्र उर्फ कन्नू (35) पुत्र वीरेंद्र सिंह मूल रूप से रतनपुर कॉलोनी कानपुर नगर का रहने वाला था। पिछले डेढ़ साल से वह थारी गांव में पत्नी कंचन और दो बच्चों के साथ रहता था। शख्स जिस मकान में रहता था, उसमें नैनीडांडा ब्लॉक निवासी संजना (18) पुत्री देवेंद्र सिंह भी किराए पर रहती थी।

uttarakhand news: double suicide in extra marital love affair
सुरेंद्र - फोटो : File Photo

युवती पहले अपनी मां के साथ रहती थी, पर लॉकडाउन के बाद से अकेली थी। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे दोनों अचानक घर से गायब हो गए। शाम के समय करीब सवा छह बजे के आसपास ललितपुर गांव में आशीष चतुर्वेदी के लीची के बाग में माली ने दोनों के शवों को पेड़ से लटका हुआ देखा। घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ पंकज गैरोला, कोतवाल रवि कुमार सैनी, पीरूमदारा चौकी प्रभारी कवींद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को पेड़ से उतारा और पूछताछ की। सूचना पर मृतक की पत्नी कंचन भी मौके पर पहुंची।

 

uttarakhand news: double suicide in extra marital love affair
पत्नी कंचन - फोटो : amar ujala

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुरेंद्र ट्रांसपोर्टर अर्जुन सिंह के यहां वाहन चलाने का काम करता था। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से सुरेंद्र और युवती दोनों गायब हो गए थे। सुरेंद्र की पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर पति की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। बाद में महिला को पीरूमदारा चौकी भेजा गया था और खोजबीन शुरू की गई। पत्नी कंचन ने संजना की मां को भी फोन पर घटना की सूचना दी थी। पीरूमदारा चौकी प्रभारी कवींद्र शर्मा के अनुसार, पूछताछ में कंचन ने बताया कि एक साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कई बार विरोध करने के बाद भी दोनों सुनने को तैयार नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: double suicide in extra marital love affair
suicide - फोटो : amar ujala

युवती की मां को भी इस बारे में जानकारी दी थी, लेकिन युवती ने अपनी मां की भी सुनी थी। कई बार बच्चों के भविष्य का हवाला भी दिया गया, लेकिन दोनों पर कोई असर नहीं हुआ। बताते हैं कि सुरेंद्र -युवती करीब नौ बजे के बीच लीची के बाग पहुंचे थे। दोनों रस्सी, पानी की बोतल और चिप्स के पैकेट लेकर पहुंचे थे। एक बैग भी मौके पर मिला, इसमें युवक के कपड़े और ड्राइविंग लाइसेंस आदि था। मौके पर चिप्स के पैकेट खाली मिले हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले दोनों लीची के पेड़ में चढ़े और उसके बाद एक साख पर बैठ गए। उसी पेड़ की साख पर बैठकर दोनों ने चिप्स खाया और पानी पिया। इसके बाद दोनों रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ पर झूल गए।

विज्ञापन
uttarakhand news: double suicide in extra marital love affair
- फोटो : amar ujala

कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि दोनों की सुबह नौ से दस बजे के बीच मौत हो गई थी, क्योंकि पेड़ पर शव अकड़े हुए थेे। युवती की मां को शव सुपुर्द किया जाएगा। घटनास्थल पर पहुंची कंचन दोनों शवों को देखकर बेहोश हो गई, तब आसपास की महिलाओं ने उन्हें संभाला। महिला का रो-रोकर बुरा हाल था और बार-बार यह बात कह रही थी कि अब बच्चों को कैसे पालेगी। महिला के अनुसार उनका यहां पर कोई भी रिश्तेदार नहीं है। ऐसे में वह कैसे अंतिम संस्कार करेगी और कैसे आगे बच्चों को भरण पोषण करेगी। आसपास की महिलाओं ने किसी तरह महिला को सांत्वना दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed