फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand News : मलबा आने से 11 घंटे अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे बंद, कई घंटे फंसे रहे सैकड़ों वाहन, तस्वीरें

Sat, 06 Feb 2021 06:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 06 Feb 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway Closed News: badrinath highway closed in totaghati due to debris
बदरीनाथ हाईवे बंद - फोटो : amar ujala

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग तोताघाटी में शुक्रवार रात भारी-भरकम पत्थरों के गिरने से लगभग 11 घंटे यातायात अवरुद्ध रहा। सड़क बाधित होने की वजह से जहां आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हुई। वहीं बर्फ का मजा लेने चोपता और औली जा रहे सैलानियों का मूड किरकिरा हो गया।

Badrinath Highway Closed News: badrinath highway closed in totaghati due to debris
आये दिन हाईवे बाधित हो जाता है - फोटो : amar ujala

मार्ग अवरुद्ध होने पर श्रीनगर की ओर से वाहनों को वैकल्पिक रुट पर डायवर्ट कर दिया गया। लेकिन ऋषिकेश की ओर से वाहनों को रोका नहीं गया। जिसके चलते यहां वाहनों का लंबा काफिला लग गया। मार्ग बाधित होने से सुबह चलने वाली नियमित बस सेवाएं प्रभावित हुई। अखबार, दूध, सब्जी व ब्रेड आदि के वाहन जाम में फंसे रहे।

Badrinath Highway Closed News: badrinath highway closed in totaghati due to debris
लंबी लाइन लगी - फोटो : amar ujala

शुक्रवार रात देवप्रयाग से करीब 25 किलोमीटर दूर तोताघाटी के समीप राजमार्ग पर बारिश की वजह से मलबा आ गया। जिससे यहां यातायात बाधित हो गया। सुबह होने तक यहां 2 से 3 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने यहां मलबा हटाने के लिए मशीन लगाई। बोल्डरों को तोड़ने के लिए ड्रिल मशीनों का प्रयोग किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Highway Closed News: badrinath highway closed in totaghati due to debris
लंबी लाइन लगी - फोटो : amar ujala

घंटों की मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर सवा 12 बजे मार्ग यातायात के लिए खुल गया। लेकिन इसके बाद वाहनों चालकों की जल्दबाजी की वजह से यहां यातायात सुचारु होने में काफी समय लग गया। देहरादून से आ रहे एपी मलासी ने बताया कि वह सुबह 4 बजे से तोताघाटी में खड़े थे। यदि पुलिस मार्ग बंद होने की सूचना मिलने पर नरेंद्रनगर रुट पर डायवर्ट कर देती, तो उनको घंटों भूखे-प्यासे नहीं रहना पड़ता।

विज्ञापन
Badrinath Highway Closed News: badrinath highway closed in totaghati due to debris
लंबी लाइन लगी - फोटो : amar ujala

वहीं, कई लोगों ने फल ला रहे छोटे वाहन चालकों से केले-संतरे खरीदकर भूख मिटाई। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि तोताघाटी में हाईवे बाधित होने की सूचना मिलते ही श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जाने वाले वाहनों को देवप्रयाग से चाका-गजा रुट पर डाइवर्ट कर दिया गया। वहीं मलेथा से टिहरी-नरेंद्रनगर रुट पर यातायात डायवर्ट किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed