मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल क्लब में भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने अपने मन की बात कह दी। जिस बात को हरीश रावत और सियासी पंडित गाहे बगाहे करते रहे उसे उन्होंने भी अब सामने रखा। कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी पार्टी ने तीरथ सिंह रावत को सौंपी थी। उनके नाम की भी चर्चा थी। वह देहरादून से अपना सामान लेकर खटीमा लौट आए। तब उन्होंने मन बनाया था कि अब 2022 में ही देहरादून जाएंगे लेकिन बाद में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल गई। सीएम ने यह भी कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के दिन उनके पास कपड़े नहीं थे। उसी समय एक धोती मंगाई गई। सीएम ने कार्यकर्ताओं को सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए जुट जाने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जिस दिन फ्रेम में फिट हो जाओगे, उस दिन पार्टी के शीर्ष पर नजर आओगे। जब वह युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे तभी उन्हें लगा कि कभी न कभी तो पार्टी की ओर से शीर्ष पद मिलेगा।
उत्तराखंड: शपथ ग्रहण समारोह के दिन मुख्यमंत्री धामी के पास नहीं थे कपड़े, खुद बयां किया उस दिन का सच
पंकज कुमार, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन