फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: मल्टी नेशनल कंपनियों के खिलाफ केमिस्ट व्यापारियों ने बुलंद की आवाज, बंद रखीं दुकानें, तस्वीरें

Fri, 31 Dec 2021 04:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 31 Dec 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: Chemists traders raised their voice against multi national companies, closed shops, see photos
- फोटो : अमर उजाला

मल्टी नेशनल कंपनियों के खिलाफ देहरादून के केमिस्ट  व्यापारियों ने शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। इस दौरान उन्होंने कांवली रोड पर एकत्रित होकर रिलायंस मार्ट के सामने प्रदर्शन भी किया। केमिस्ट व्यापारियों द्वारा रिलायंस स्मार्ट और अन्य ऑनलाइन कंपनी स्टोर के खिलाफ भारी रोष प्रकट किया गया। वहीं इन दुकानों के बंद होने से लोगों ने परेशानी का सामना भी किया। 



केमिस्ट व्यापारियों के व्यापार पर भारी संकट
रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत मल्होत्रा और मनीष नन्दा ने कहा कि यह बड़े ऑनलाइन स्टोर डिस्काउंट का प्रलोभन देकर दवाई उपलब्ध करवा रहे हैं, जिस कारण सभी केमिस्ट व्यापारियों के व्यापार पर भारी संकट आ गया है।

यह ऑनलाइन स्टोर लोकल व्यापारियों को खत्म करने का बीड़ा उठा रखे हैं । केमिस्ट व्यापारियों के इस आंदोलन को दून उद्योग व्यापार मंडल ने भी समर्थन दिया है। दून व्यापार मंडल के वक्ताओं ने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियां अनैतिक तरीके से व्यापार कर रही हैं।

uttarakhand news: Chemists traders raised their voice against multi national companies, closed shops, see photos
- फोटो : अमर उजाला

दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया व कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि दून के छोटे व मंझले व्यापारियों को बड़ी कंपनियां ऑनलाइन व्यापार कर नुकसान पहुंचा रही हैं। अब रिलायंस स्मार्ट मेगा स्टोर के अंदर ही केमिस्ट की दुकान भी खोल दी गई है। 

uttarakhand news: Chemists traders raised their voice against multi national companies, closed shops, see photos
- फोटो : अमर उजाला
केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो उनकी दुकान ही बंद होने की नौबत आ जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: Chemists traders raised their voice against multi national companies, closed shops, see photos
- फोटो : अमर उजाला
रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव पंकज मित्तल ने कहा कि यदि यह ऑनलाइन कंपनी स्टोर बंद न हुए तो सभी केमिस्ट शीघ्र ही ऐसे स्टोर पर जाकर प्रदर्शन करेंगे और उनका जमकर विरोध करेंगे।
 
विज्ञापन
uttarakhand news: Chemists traders raised their voice against multi national companies, closed shops, see photos
- फोटो : अमर उजाला

होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव तनेजा ने बताया की एसोसिएशन द्वारा ड्रग कंट्रोलर के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है और ऑनलाइन व्यापार पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है ऐसा न होने पर सभी केमिस्ट व्यापारी बड़ा आंदोलन करने और आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed