फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आस्था: शिव-पार्वती के विवाह स्थल पर शादी करने का बढ़ रहा क्रेज, जून तक बुकिंग हुई फुल, पढ़ें क्या है खास

Sun, 18 Dec 2022 10:08 AM IST
अलका त्यागी आशा प्रसाद सेमवाल, गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग)
आशा प्रसाद सेमवाल, गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Dec 2022 10:08 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Booking Full till june 2023 for doing  marriage in Triyuginarayan Temple
त्रियुगीनारायण मंदिर - फोटो : अमर उजाला

भगवान शिव और पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण मंदिर में शादी का सपना संजोने वाले जोड़ों को अगले साल जून तक इंतजार करना पडे़गा। क्योंकि, यहां शादी के लिए जून 2023 तक बुकिंग फुल हो चुकी है। पिछले कुछ समय से प्रतिवर्ष काफी संख्या में लोग शादी के लिए यहां पहुंच रहे हैं।



इस वर्ष 14 जनवरी से 15 दिसंबर तक त्रियुगीनारायण मंदिर में 80 विवाह हुए हैं जिसमें स्थानीय के साथ जिले के अन्य क्षेत्रों और बाहरी जनपदों के भी शामिल हैं।  तीर्थपुरोहित समिति के पास अभी तक कुल 25 विवाह आयोजन का पंजीकरण हो चुका है।

कड़ाके की ठंड: उत्तराखंड में मौसम का सितम, नीती घाटी में माइनस 15 डिग्री पहुंचा तापमान, जमे नदी-नाले और झरने

त्रियुगीनारायण मंदिर में विवाह आयोजन के लिए तीर्थ पुरोहित समिति में पंजीकरण करवाना होता है। इसके तहत वर-कन्या का नाम व पता और विवाह तिथि लिखी जाती है जिसकी एक प्रतिलिपि संबंधित पक्ष को दी जाती है। समिति इस कार्य के 1100 रुपये शुल्क लेती है। इस शुल्क से समिति शादी मंडप स्थल पर बैठने की व्यवस्था करती है। शादी समारोह की सभी व्यवस्थाएं स्थानीय स्तर पर ग्रामीण व तीर्थपुरोहित करते हैं।  

Uttarakhand News: Booking Full till june 2023 for doing  marriage in Triyuginarayan Temple
त्रियुगीनारायण - फोटो : istock

भगवान विष्णु को साक्षी मानकर त्रियुगीनारायण में भगवान शिव ने पार्वती से विवाह किया था। इस विवाह की तीन युगों से जल रही अखंड ज्योति मौजूद है जिसे सप्तवेदी भी कहा जाता है। यहां मंदिर बना तो लोगों में इस पवित्र स्थल पर अखंड ज्योति को साक्षी मानकर विवाह करने का क्रेज बढ़ा। 

Uttarakhand News: Booking Full till june 2023 for doing  marriage in Triyuginarayan Temple
त्रियुगीनारायण मंदिर में पूजा करते नव दंपती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

वर्ष 2018 में प्रदेश सरकार द्वारा त्रियुगीनारायण को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई थी। लेकिन, चार वर्ष से यहां सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में काम नहीं किया गया। मंदिर के पुजारियों व तीर्थपुरोहितों तक के लिए शौचालय/स्नानघर तक की सुविधा नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Booking Full till june 2023 for doing  marriage in Triyuginarayan Temple
त्रियुगीनारायण - फोटो : istock

दिवाकर गैरोला, भगवती प्रसाद सेमवाल, आशीष गैरोला, पंडित विजय प्रसाद जमलोकी, पंडित रामेश्वर जमलोकी आदि का कहना है कि अस्पताल की मांग को लेकर 49 दिन के आंदोलन के बाद भी स्थिति जस की तस है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Booking Full till june 2023 for doing  marriage in Triyuginarayan Temple
त्रियुगीनारायण - फोटो : अमर उजाला

शिव-पार्वती की विवाह स्थली में प्रतिवर्ष काफी संख्या में लोग विवाह आयोजन के लिए पहुंच रहे हैं जो सुखद है। समिति के पास जून 2023 तक विवाह आयोजन की बुकिंग हो चुकी है।  
- सर्वेशानंद भट्ट, सचिव, तीर्थ पुरोहित समिति त्रियुगीनारायण मंदिर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed