{"_id":"5f0092147ec364773603de39","slug":"uttarakhand-news-army-and-itbp-on-high-alert-at-china-and-nepal-border-fighter-jet-flew-for-second-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन और नेपाल सीमा पर सेना और आईटीबीपी हाई अलर्ट पर, फाइटर जेट ने दूसरी बार भरी उड़ान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन और नेपाल सीमा पर सेना और आईटीबीपी हाई अलर्ट पर, फाइटर जेट ने दूसरी बार भरी उड़ान
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 04 Jul 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चीन और नेपाल सीमा पर सेना और आईटीबीपी हाई अलर्ट पर है। इसी कड़ी में शनिवार को भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट ने माह में दूसरी बार उड़ान भरकर सीमा का जायजा लिया। हालांकि, दोनों देशों से सटी सीमाओं पर पूरी तरह से शांति है।
2 of 5
नेपाल सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि एक माह पूर्व चीन सीमा में लिपुपास पर बने भारतीय टिनशेड हटाने पर विवादित झंडे और बैनर फहराए गए थे। वहीं नेपाल ने कालापानी, लिंपियाधूरा, लिपुपास को अपने विवादित नक्शे में दर्शाकर विवाद पैदा किया था।
इसके बाद से दोनों सीमाओं पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां लिपुपास और नेपाल सीमा पर दिन-रात गश्त कर रही हैं। भारतीय सुरक्षा बलों को मदद पहुंचाने के लिए वायुसेना ने एक माह में दूसरी बार फाइटर जेट से सीमा की टोह ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेपाल बॉर्डर पर पहरा देते जवान
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12:30 से 12:40 तक यह फाइटर जेट भारत चीन-नेपाल सीमा के आसमान में नजर आया। भारतीय सुरक्षा बलों की चौकसी के बाद से चीन सीमा पर चीन के सुरक्षा बलों की कोई हरकत नजर नहीं आई है।
विज्ञापन
5 of 5
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल सीमा भी शांत है। वहीं नेपाल सेना भारतीय सीमा के पास बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) बनाने में लगी है। नेपाल भारतीय सीमा पर अपना सुरक्षा तंत्र मजबूत करने में जुटा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।