फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: पेमेंट लेने देहरादून आया था आप नेता का इकलौता बेटा, होटल के कमरे में मिला शव, तस्वीरें...

Thu, 30 Sep 2021 09:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Sep 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Aam Aadmi Party Leader Son Found Dead In dehradun Hotel Photo
आप नेता के बेटे का शव होटल के कमरे से मिला - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के इकलौते बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव जाखन स्थित एक होटल के कमरे में मिला। युवक ने बुधवार शाम को ही होटल में चेक इन किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। 



उत्तराखंड: देहरादून में नदी में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

युवक की पहचान सिकंदर कलेर (24) पुत्र एसएस कलेर निवासी ग्रीन व्यू अपार्टमेंट मल्लीताल, नैनीताल के रूप में हुई। एसएस कलेर का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। सिकंदर भी इस काम में हाथ बंटाता था। अक्सर देहरादून से पेमेंट लेने के लिए सिकंदर ही आता था। इस बार भी करीब 15 दिन पहले सिकंदर देहरादून आया था। इससे पहले वह विभिंन्न होटलों में रुका था। बुधवार शाम को इस होटल में आया था। सिकंदर की मौत की सूचना के बाद आप नेत्री एडवोकेट रजिया बेग व अन्य नेता भी मौके पर पहुंचे।  

सामने आया कि जब भी सिकंदर देहरादून आता था तब वह डॉ. सोएब अंसारी के संपर्क में भी रहता था। डॉ. अंसारी कलेर परिवार के मित्र हैं और यहां के कामकाज पर भी नजर रखते हैं। डॉ. अंसारी ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे एसएस कलेर का फोन आया था। उन्होंने बताया था कि सिकंदर बुधवार शाम से फोन नहीं उठा रहा है।

Uttarakhand News: Aam Aadmi Party Leader Son Found Dead In dehradun Hotel Photo
आप नेता के बेटे का शव होटल के कमरे से मिला - फोटो : अमर उजाला

डॉ. अंसारी को इस बात की जानकारी थी कि सिकंदर होटल रोज वुड में ठहरा हुआ है। इस पर वह होटल पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने स्टाफ से कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इस बात पर उनकी बहस भी हो गई। काफी जद्दोजहद करने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

Uttarakhand News: Aam Aadmi Party Leader Son Found Dead In dehradun Hotel Photo
आप नेता के बेटे का शव होटल के कमरे से मिला - फोटो : अमर उजाला

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो बिस्तर पर युवक पड़ा हुआ था। वह पीठ के बल लेटा था और उसके हाथ-पैर मुड़े हुए थे। बिस्तर पर उल्टियां भी की हुई थीं। इमरजेंसी सेवा के लोगों ने चेक किया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Aam Aadmi Party Leader Son Found Dead In dehradun Hotel Photo
आप नेता के बेटे का शव होटल के कमरे से मिला - फोटो : अमर उजाला

सिकंदर ने बुधवार रात कुशाग्र नाम के युवक को फोन कर बुलाया और उसके साथ पार्टी करने चला गया। वहां से जब वापस आया तो कुशाग्र ने उसे दरवाजे पर ही छोड़ दिया। उसने होटल स्टाफ से कहा कि उसे कमरे तक छोड़ दो। होटल स्टाफ के मुताबिक सिकंदर चलते हुए डगमगा रहा था। अपने साथ ले जाने की बात कुशाग्र ने पुलिस और मीडिया दोनों के सामने कही है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Aam Aadmi Party Leader Son Found Dead In dehradun Hotel Photo
आप नेता के बेटे का शव होटल के कमरे से मिला - फोटो : अमर उजाला

कुशाग्र ने पुलिस को बताया कि सिकंदर ने रात 11 बजे फोन किया था। इसके बाद वह उसे अपनी कार में लेकर भट्टा फॉल तक गया। कुशाग्र के अनुसार वहां उन्होंने ने कार में ही शराब पी। इसके बाद देर रात करीब दो बजे वह उसे होटल लेकर पहुंचा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed