फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2023: होटल में है बुकिंग, तभी जा सकेंगे मसूरी, पर्यटक आने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक प्लान

Thu, 29 Dec 2022 07:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand New Year 2023 traffic plan for tourist going to Mussoorie
मसूरी - फोटो : अमर उजाला

नए साल का जश्न मनाने वही पर्यटक मसूरी जा पाएंगे जिनकी पहले से होटलों में बुकिंग होगी। इसके अलावा बाहर से आने वाले पर्यटकों को देहरादून शहर में भी एंट्री नहीं दी जाएगी। उन्हें वाया कैंट और रिंग रोड निकाला जाएगा। स्थानीय लोगों को इसमें छूट रहेगी। कुठाल गेट पर वाहनों की सघन चेकिंग होगी। इसके लिए अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। 



New Year 2023: नए साल के जश्न के लिए धनोल्टी पैक, होटलों और बैंबो हट्स में एडवांस बुकिंग, बर्फबारी का इंतजार

यातायात पुलिस ने 30 और 31 दिसंबर के लिए रूट प्लान तैयार कर लिया है। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि वाहनों का दबाव सबसे अधिक मसूरी और राजपुर रोड पर रहता है। इसे कम करने के लिए प्लान तैयार किया गया है। सहारनपुर और हरिद्वार रूट से आने वाले वाहनों को कुठाल गेट पर रोका जाएगा। यहां पर्यटकों की होटल में बुकिंग संबंधी चेकिंग की जाएगी।

Uttarakhand New Year 2023 traffic plan for tourist going to Mussoorie
मसूरी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-सहारनपुर होकर आने वालों के लिए 
दिल्ली/रुड़की/सहारनपुर से आने वाले वाहन मोहंड-आशारोड़ी, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, सेंट ज्यूड्स चौक, बल्लूपुर चौक, गढ़ी कैंट तिराहा, अनारवाला तिराहा, जोहड़ी गांव, मसूरी रोड, कुठाल गेट होते हुए मसूरी जाएंगे। 

दिल्ली से हरिद्वार के रास्ते आने वालों के लिए 
हरिद्वार/ऋषिकेश से हर्रावाला, मोहकमपुर फ्लाईओवर, जोगीवाला-पुलिया नंबर-6, रिंग रोड, आईटी पार्क, कृशाली चौक, साईं मंदिर तिराहा, मसूरी डायवर्जन और कुठालगेट होते हुए मसूरी।

Uttarakhand New Year 2023 traffic plan for tourist going to Mussoorie
मसूरी - फोटो : अमर उजाला

वापसी के लिए रूट 
मसूरी से कुठाल गेट, ओल्ड राजपुर, राजपुर रोड-साईं मंदिर कृशाली चौक, आईटी पार्क, तपोवन, बाईपास रोड, नालापानी चौक, तपोवन गेट-लाडपुर तिराहा, पुलिया नंबर 6-जोगीवाला से ऋषिकेश/हरिद्वार/आईएसबीटी की ओर वाहन जा सकेंगे। 

मसूरी में इनकी लगाई ड्यूटी 
एक ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल, चार कांस्टेबल, दो सीपीयू और एक क्रेन। पार्किंग व्यवस्था के लिए एक दरोगा, चार कांस्टेबल और एक क्रेन। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand New Year 2023 traffic plan for tourist going to Mussoorie
मसूरी - फोटो : अमर उजाला

पर्यटकों से करें मित्रवत व्यवहार 
एसपी ट्रैफिक ने कहा कि भीड़ बढ़ने पर पुलिस और पर्यटकों की अक्सर नोकझोंक होती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि हर हाल में पर्यटकों से मित्रवत व्यवहार करें। कोविड के मद्देनजर जो गाइडलाइन सरकार ने जारी की है उनका भी पालन कराया जाए। 

डायवर्जन के रास्ते मसूरी नहीं जाएंगे भारी वाहन
मसूरी डायवर्जन और बाटा घाट चेकपोस्ट से मसूरी आने वाले भारी वाहनों को 31 दिसंबर से एक जनवरी तक सुबह आठ से रात 12 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है। केवल आवश्यक सेवा वाले वाहन ही जा सकेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand New Year 2023 traffic plan for tourist going to Mussoorie
मसूरी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की अपील
- डायवर्ट रूट का ही प्रयोग करें। 
 -पहाड़ी क्षेत्र में अपने लेन में चलें।
- वाहन पार्किंग स्थल में ही पार्क करें 
- शराब पीकर वाहन न चलाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed