फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Year 2023: Dhanaulti Pack with Tourist Hotels and Bamboo Huts Advance Booking

New Year 2023: नए साल के जश्न के लिए धनोल्टी पैक, होटलों और बैंबो हट्स में एडवांस बुकिंग, बर्फबारी का इंतजार

Wed, 28 Dec 2022 04:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Dec 2022 04:45 PM IST
सार

नए साल के जश्न को यादगार बनाने के लिए पर्यटक धनोल्टी ज्यादा संख्या में पहुंचते हैं। धनोल्टी एकांत स्थल है। साथ ही यहां चारों ओर देवदार और कुनेर के वृक्षों का घना जंगल है।

विज्ञापन
New Year 2023: Dhanaulti Pack with Tourist Hotels and Bamboo Huts Advance Booking
धनोल्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नव वर्ष के जश्न के लिए धनोल्टी तैयार हो गई है। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए ईको पार्क के बैंबो हट्स और जीएमवीएन गेस्ट हाउस पैक चल रहे हैं लेकिन इस बार अभी तक बर्फबारी नहीं होने के कारण सैलानी मायूस हैं। वहीं वन विभाग ने वन क्षेत्र में ध्वनि और वायु प्रदूषण पर नजर रखने के लिए टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन


Tehri Lake: सीएम और ऊर्जा मंत्री ने किया वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों को दी ये सौगात
विज्ञापन


नए साल के जश्न को यादगार बनाने के लिए पर्यटक धनोल्टी ज्यादा संख्या में पहुंचते हैं। धनोल्टी एकांत स्थल है। साथ ही यहां चारों ओर देवदार और कुनेर के वृक्षों का घना जंगल है। इन खूबसूरत जंगलों के बीच में बटवालधार, कद्दूखाल, काणाताल, ज्वारना, ठांगधार में टेंट कैंप बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन टेंटों में कई बार पर्यटक मानकों से ज्यादा ध्वनि पर डीजे, पटाखे और बोन फायर से थर्टी फर्स्ट के आगाज का जश्न मनाते हैं। ऐसे में नए साल के जश्न के दौरान वन्य जीवों की जान सांसत में आ जाती है। जंगलों के बीच मानकों से अधिक ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए वन विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही होटल व रिजॉर्ट पर कड़ी निगरानी रखने का निर्णय लिया है।

धनोल्टी और काणाताल क्षेत्र के होटलों में एडवांस बुकिंग

इसके लिए विभाग पुलिस की मदद से अलग-अलग टीमें गठित करेगी। नए साल का जश्न मनाने के लिए धनोल्टी और काणाताल क्षेत्र के होटलों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। होटल व्यवसायी पूरण सिंह बैलवाल, जयवीर बैलवाल ने बताया कि थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए ईको पार्क के बैंबो हट्स की एडवांस बुकिंग है।

उन्होंने बताया कि बैंबो हट्स की बुकिंग पांच हजार और साधारण कॉटेज की बुकिंग 3500 रुपये है। होटल में एक कमरे का किराया 1500 तक है। रेंज अधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि काणाताल, कद्दूखाल क्षेत्र में ध्वनि मानकों की जानकारी सभी होटल और टेंट स्वामियों को दी जा चुकी है।

बावजूद रात 10 बजे के बाद डीजे, बोन फायर और पटाखे फोड़कर ध्वनि मानकों का उल्लंघन किया जाता है तो उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से वन कर्मियों की टीमें गठित की गई है। टीम रात के समय क्षेत्र में गश्त कर पर्यटकों की हर गतिविधियों पर नजर रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed