फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: देहरादून में हुई तीरथ की ताजपोशी, पैतृक गांव में ऐसे मना जश्न, मनाई होली-दिवाली, तस्वीरें...

Wed, 10 Mar 2021 09:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Mar 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand New CM Tirath Singh Rawat News: Celebration in Tirath Singh Rawat Village photos
तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी के बाद जश्न - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में आज गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी हुई। सीएम बनाए जाने की खबर सुनते ही उनके मूल गांव सीरों में जश्न का माहौल रहा। ग्रामीणों ने एक-दूसरे पर रंग-गुलाल लगा और आतिशबाजी कर होली व दिवाली एक साथ मनाई। 

कल्जीखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक डुकलान ने कहा कि यह हमारे के लिए गौरव का क्षण है। गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र, जिला व प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखे जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें ...तीरथ सिंह रावत के सिर सजा उत्तराखंड के दसवें मुख्यमंत्री का ताज, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

तीरथ बड़े ही सौम्य व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। डुकलान ने कहा कि विधायक, मंत्री, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद रहते हुए तीरथ हमेशा गांव एक बेटे के रुप में ही आए हैं। 

यह भी पढ़ें ... उत्तराखंड: पापा से जनता के लिए ये एक काम करवाना चाहती हैं सीएम तीरथ की बेटी, कही दिल छू लेने वाली बात

सीरों गांव में ग्रामीण महिलाओं ने गांव के काली मंदिर में कीर्तन-भजन संध्या का आयोजन भी किया। वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय पौड़ी में भाजपाईयों ने मिष्ठान वितरण, आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

यह भी पढ़ें ... उत्तराखंडः तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, उनके बारे में जानिए खास बातें...
Uttarakhand New CM Tirath Singh Rawat News: Celebration in Tirath Singh Rawat Village photos
तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी के बाद जश्न - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार में भी तीरथ सिंह रावत को प्रदेश की बागडोर सौंपे जाने से खुश भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया। उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।  

Uttarakhand New CM Tirath Singh Rawat News: Celebration in Tirath Singh Rawat Village photos
तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी के बाद जश्न - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि बुधवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत का नाम अचानक से सामने आया। कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह के नाम का प्रस्ताव दिया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand New CM Tirath Singh Rawat News: Celebration in Tirath Singh Rawat Village photos
तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी के बाद जश्न - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि उत्तराखंड के पौड़ी जिले ने राज्य को तीरथ सिंह रावत के रूप में पांचवा मुख्यमंत्री दिया है। जिसके बाद एक बार फिर जनपद पौड़ी उत्तराखंड के साथ राष्ट्रीय फलक पर चमक बिखेर रहा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand New CM Tirath Singh Rawat News: Celebration in Tirath Singh Rawat Village photos
तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी के बाद जश्न - फोटो : अमर उजाला

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बनने पर केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी हाईकमान के निर्णय का स्वागत किया है। कहा कि इससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे अगले वर्ष होने वाले विस चुनाव में भी लाभ मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed