{"_id":"6125b7c18ebc3e79d97760c8","slug":"uttarakhand-monsoon-update-today-cloud-burst-in-dehradun-santala-devi-area-watch-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में तबाही: देर रात देहरादून में फटा बादल, घरों में घुसे पत्थर और मलबा, बर्बादी का मंजर तस्वीरों में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में तबाही: देर रात देहरादून में फटा बादल, घरों में घुसे पत्थर और मलबा, बर्बादी का मंजर तस्वीरों में...
राजधानी देहरादून के संतला देवी क्षेत्र में मंगलवार रात बादलों ने तबाही ला दी। यहां बादल फटने से बर्बादी का मंजर पसर गया। वहीं इससे पहले मंगलवार को दिनभर देहरादून में बारिश का दौर चल रहा था जो देर रात तक जारी रहा। बुधवार की सुबह भी देहरादून में तड़के बारिश हुई। फिलहाल हल्की बूंदाबांदी जारी है और बादल छाए हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक संतला देवी क्षेत्र के खाबड़वाला में मंगलवार रात बादल फटने से घरों में कई फुट मलबा और कीचड़ भर गया। हालांकि इस दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। दूसरी ओर, शहर में लगातार हो रही बारिश से रिस्पना और बिंदाल नदियां उफान पर आ गई। इससे दोनों नदियों के किनारे सैकड़ों घरों में पानी भर गया। साथ ही कई मकानों को खतरा भी पैदा हो गया।
2 of 8
देहरादून में फटा बादल
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात को बादल फटने की सूचना मिलने पर अधिकारियों के साथ खाबड़वाला क्षेत्र में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौके ने बताया कि पूरे क्षेत्र में मलबा और कीचड़ फैला हुआ है।
3 of 8
देहरादून में फटा बादल
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि मलबे के कारण उनको गांव तक पहुंचने में भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया कि लोगों के खेतों और घरों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
देहरादून में फटा बादल
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही रास्ते में भी जगह-जगह मलबा आ गया है। वहीं, देर रात रिस्पना और बिंदाल नदियों में उफान के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 8
देहरादून में फटा बादल
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक राजकुमार ने बताया कि कई लोगों के घरों में दो से तीन फुट तक पानी भर गया है। नदी के तेज बहाव से कुछ घरों को भी खतरा पैदा हो गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।