फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: पहाड़ों पर कई घंटों से लगातार बारिश, मसूरी का कैंपटी फॉल हुआ विकराल, तस्वीरें

Wed, 28 Jul 2021 03:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 28 Jul 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Update: rainfall form last night, huge flood in mussoorie campty fall
बारिश के बाद उफान पर कैंपटी फॉल - फोटो : अमर उजाला

कई घंटों से उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में जारी बारिश से मसूरी के कैंपटी फॉल ने बुधवार को विकराल रूप धारण कर लिया। यहां जलस्तर अचानक बहुत बढ़ गया। जिस वहज से कैंपटी के हालात खतरनाक हो गए। पुलिस ने कैंपटी में लोगों की आवाजाही बंद कर दी औ पर्यटकों को वहां से वापस लौटा दिया। राजधानी देहरादून में मंगलवार रात से बारिश जारी है। जिससे शहर में जलभराव हो गया है। दून में रिस्पना और बिंदाल नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं नदी किनारे रहने वाले लोग दहशत में हैं। बुधवार को राज्य के लगभग सभी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मसूरी के कैंपटी फॉल में जलस्तर बढ़ने से पुलिस ने यहां पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी है। वहां मौजूद पर्यटकों को वापस भेजा गया। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। यहां नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Monsoon Update: rainfall form last night, huge flood in mussoorie campty fall
बारिश के बाद उफान पर कैंपटी फॉल - फोटो : अमर उजाला
मौसम केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।
 
Uttarakhand Monsoon Update: rainfall form last night, huge flood in mussoorie campty fall
बारिश के बाद उफान पर कैंपटी फॉल - फोटो : अमर उजाला

आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम के ऐसे तेवह देखते हुए सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Update: rainfall form last night, huge flood in mussoorie campty fall
बारिश के बाद उफान पर कैंपटी फॉल - फोटो : अमर उजाला
वहीं मसूरी में इस सप्ताह भी वीकेंड के दौरान दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने इसके आदेश जारी किए हैं।
 
विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Update: rainfall form last night, huge flood in mussoorie campty fall
बारिश के बाद उफान पर कैंपटी फॉल - फोटो : अमर उजाला

जिसके तहत वीकेंड के दौरान मसूरी में केवल उन्हीं पर्यटकों को आने की अनुमति दी जाएगी, जिनके पास 72 घंटे पहले की निगेटिव आरटीपीसीआर जांच होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed