{"_id":"61114d4c8ebc3e73d604c8ac","slug":"uttarakhand-monsoon-update-134-roads-closed-in-state-after-rainfall-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में बारिश: पहाड़ से मैदान तक आफत, उफान पर नदी-नाले, मलबा आने से 134 सड़कें बंद, तस्वीरें... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में बारिश: पहाड़ से मैदान तक आफत, उफान पर नदी-नाले, मलबा आने से 134 सड़कें बंद, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 09 Aug 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
उत्तराखंड में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मानसून की बारिश के चलते जगह-जगह हो रहे भूस्खलन के कारण दुश्वारियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों को तो यातायात के लिए प्राथमिकता के आधार पर खोल दिया जा रहा है, लेकिन सबसे अधिक मुश्किलें ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को हो रही है।
प्रदेश में सोमवार शाम पांच बजे तक कुल 134 सड़कें बंद थीं, इनमें 129 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। विभागीय मंत्री ने ग्रामीण सड़कों को भी शीघ्र खोले जाने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, बारिश के बाद कई जगह जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी जनपद में लंबगांव-घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग साडा के समीप मलबा आ जाने के कारण अवरुद्ध है। मार्ग के 15 अगस्त तक खुलने की उम्मीद है। यहां लोनिवि की टीमें मार्ग को खोलने में लगी हैं।
वैकल्पिक तौर पर इस मार्ग का यातायात डुंडा-देवीधार-धनारी-संकूर्णाधार मोटर मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा जिले में एनएच-108 और एनएच-94 यातायात के लिए खुले हैं। इधर, देहरादून जनपद में छह ग्रामीण मोटर मार्ग अब भी अवरुद्ध हैं। चमोली में 44 ग्रामीण सड़कों को खुलने का इंतजार है। जबकि एनएच-58 यातायात के लिए खुला है। रुद्रप्रयाग में 10 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं, जिन्हें खोलने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा एनएच-107 यातायात के लिए खुला है।
2 of 7
भूस्खलन से रास्ता बंद
- फोटो : अमर उजाला
पौड़ी जनपद में एनएच-58 तो खुला है, लेकिन मलबा आने से 38 ग्रामीण सड़कें अब भी बंद हैं। टिहरी जनपद में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुला है, जबकि जिले की सात ग्रामीण सड़कें बंद हैं। बागेश्वर में एक राज्य मोटर मार्ग, दो ग्रामीण सड़कें, चंपावत में सात ग्रामीण सड़कें बंद हैं। पिथौरागढ़ में दो बार्डर रोड के अलावा दो ग्रामीण सड़कें मलबा आने से अवरुद्ध हैं।
3 of 7
भूस्खलन से रास्ता बंद
- फोटो : अमर उजाला
इधर विभागीय मंत्री सतपाल महाराज की ओर से कार्यदायी एजेंसियों को राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा ग्रामीणों सड़कों को भी शीघ्र खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। लोनिवि के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण सड़कों को भी प्राथमिकता के आधार पर खोला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हल्द्वानी में नाला ओवरफ्लाे होने से भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को हल्द्वानी में बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया। वॉकवे माल के पास से गुजरने वाला नाला ओवरफ्लो हो गया। इसके कारण 150 दुकानों में पानी घुस गया। वहीं, मूसलाधार बारिश से रकसिया, कलशिया, देवखड़ी नाला भी उफन पर आ गया। उधर, गौला नदी का जलस्तर 5285 क्यूसेक पहुंच गया है।
विज्ञापन
5 of 7
ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के बाद गंगा नदी का जल स्तर भी घट बढ़ रहा है। तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा पक्के घाटों के ऊपर से होकर बह रही है। दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर बढ़ने से त्रिवेणीघाट पर बना आरती स्थल जलमग्न हो गया। शाम तक गंगा का जलस्तर कुछ ही कम हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।