फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident News: Bus Break Fail and collision with car in nainital

नैनीताल: हाईवे पर ब्रेक फेल होने पर कार से टकराई बस, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

Mon, 09 Aug 2021 09:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरमपानी (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरमपानी (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Aug 2021 09:41 PM IST
सार

बस कार के ऊपर पलटने से दोनों वाहनों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दोनों वाहनों में  सवार कुछ यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident News: Bus Break Fail and collision with car in nainital
बस के ब्रेक फेल हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंची के पास ब्रेक फेल होने से केमू की बस पहाड़ी से टकराकर सामने से आ रही कार पर पलट गई। हादसे में एक महिला को मामूली चोट आई। इस दौरान हाईवे पर करीब तीन घंटे तक जाम लग गया। मार्ग पर लंबा जाम लगने से यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार को केमू बस दस यात्रियों को लेकर हल्द्वानी से रानीखेत जा रही थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बस कैंची धाम के पास पहुंची थी। तभी बस के ब्रेक फेल हो गए। इस बीच चालक सागर कुमार ने सूझबूझ का परिचय देकर बस को पहाड़ी से टकरा दिया।
विज्ञापन


बस पहाड़ी से टकराने के बाद हल्द्वानी जा रही कार के ऊपर पलट गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में सवार 15 लोगों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों वाहनों में फंसे लोगों को सकुशल निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में सवार कफड़ा की उमा जोशी को हल्की चोटें आईं जिसके चलते उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी भेजा गया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उमा को छुट्टी दे दी गई। बस में सवार यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

हाईवे पर साढ़े तीन घंटे तक रहा जाम

हाईवे पर हादसे के बाद मार्ग के दोनों तरफ चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में अल्मोड़ा, रानीखेत, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, डीडीहाट और हल्द्वानी की तरफ से आने-जाने वाले बड़े वाहन फंस गए।

इससे वाहनों में सवार यात्रियों को करीब साढ़े तीन घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही बनी रही। घटना की सूचना मिलते ही भवाली कोतवाली और खैरना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाने में पसीना बहाया। इस मौके पर खैरना चौकी प्रभारी आशा बिष्ट और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

दोनों वाहनों में सवार कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने व्यवस्था बनाकर छोटे वाहनों को किसी तरह निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से बस को किनारे कर शाम करीब चार बजे बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। हाइवे के दोनों तरफ करीब चार किमी लंबा जाम लगा रहा।
- योगेश चंद्र उपाध्याय, भवाली कोतवाल

सड़क टूटी और मलबे के साथ खाई में जा गिरी कार

भिकियासैंण हसील क्षेत्र के अंतर्गत मनराल धूरा बस स्टैंड के पास डभरा-क्वैरला सड़क के टूटने से मलबे के साथ अल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र और पुत्री घायल हो गए। सीएचसी भिकियासैंण में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

सोमवार सुबह मैदड़ी निवासी मोहन सिंह बंगारी दो बच्चों के साथ अल्टो (डीएल8सीक्यू0961) से क्वैरला जा रहे थे। वहां से उन्हें सुबह छह बजे दिल्ली की बस पकड़नी थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे मनराल धूरा बस स्टैंड के पास सड़क टूट गई और कार मलबे के साथ डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक देवेंद्र सिंह बंगारी (48) पुत्र बचे सिंह बंगारी निवासी डभरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार मैदड़ी निवासी मोहन सिंह बंगारी (42), उनका पुत्र लक्ष्य (8) और पुत्री लक्ष्मी (10) घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लोगों ने तीनों घायलों को खाई से निकाला।

तीनों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी भिकियासैंण ले जाया गया। अस्पताल के डॉ. आयोन शर्मा ने तीन घायलों प्राथमिक उपचार देने के बाद रामनगर रेफर कर दिया गया है। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और अपनी ओर से आर्थिक सहायता दी। राजस्व उपनिरीक्षक डभरा पूरन फर्त्याल ने बताया कि मृत चालक देवेंद्र सिंह बंगारी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मालूम हो कि दुर्घटना में घायल मोहन सिंह की पत्नी की प्रसव के दौरान दो माह पूर्व मौत हो गई थी और तब से वह घर पर ही थे। सोमवार को दिल्ली लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed