फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीषण अग्निकांड की 10 तस्वीरें: तार जलाकर निकाल रहे थे तांबा, अचानक फटे आठ सिलिंडर, धमाकों से दहला पूरा इलाका

Mon, 29 Apr 2024 09:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Apr 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Massive Fire Incident in Dehradun Basti after eight Cylinder Blast Photos
देहरादून में धमाका - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के खुड़बुड़ा मोहल्ला स्थित एक प्लॉट में बनी झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग से वहां बनी करीब 30 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच आठ एलपीजी सिलिंडर भी फटे जबकि सात सिलिंडरों को फायर ब्रिगेड ने बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि आग से कोई जान का नुकसान नहीं हुआ।



फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे में चार फायर टेंडरों की मदद से आग बुझाई। बताया जा रहा है कि एक झुग्गी में कुछ लोग तार जलाकर तांबा निकाल रहे थे इसी बीच झुग्गी में पड़े कबाड़ ने आग पकड़ ली। फायर ब्रिगेड अग्निकांड के कारणों की जांच के साथ यहां हुए नुकसान का आंकलन कर रहा है।

घटना खुड़बुड़ा मोहल्ला में गोविंदगढ़ स्थित बिंदाल पुल के पास की है। यहां पर घनी बस्ती के बीच एक करीब 300 गज का प्लॉट है। इस प्लॉट में करीब 30 झुग्गियों में 15 परिवार रहते हैं। ये सभी परिवार आसपास में कूड़ा बीनने का काम करते हैं। सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक झुग्गी में कुछ लोग तार जलाकर उससे तांबा निकाल रहे थे। इसी बीच झुग्गी में पड़े कबाड़ ने आग पकड़ ली।

Rishikesh: गंगा में डूबे नोएडा के युवक और पीलीभीत की युवती की तलाश जारी, नहीं लगा कोई सुराग

Uttarakhand Massive Fire Incident in Dehradun Basti after eight Cylinder Blast Photos
देहरादून में धमाका - फोटो : अमर उजाला

देखते ही देखते आग ने झुग्गी को पूरी तरह चपेट में ले लिया। इससे यहां रह रहे परिवारों में अफरा-तफरी मच गई और एक-एक कर सभी लोग वहां से बाहर निकल गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने छतों से पानी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते आग एक से दूसरी और दूसरी से तीसरी सभी झुग्गियों में फैल गई।

Uttarakhand Massive Fire Incident in Dehradun Basti after eight Cylinder Blast Photos
देहरादून में धमाका - फोटो : अमर उजाला

करीब 10.40 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस बीच एक झुग्गी में सिलिंडर फटा तो इसकी आवाज से आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। एक के बाद एक छोटे-बड़े आठ धमाकों से इलाका दहल उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Massive Fire Incident in Dehradun Basti after eight Cylinder Blast Photos
देहरादून में धमाका - फोटो : अमर उजालास

हिम्मत कर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने वहां से बाकी बचे सात सिलिंडरों को बाहर निकाला और नदी में फेंक दिया। फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में करीब एक घंटे का समय लगा। इस एक घंटे में सभी 30 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Massive Fire Incident in Dehradun Basti after eight Cylinder Blast Photos
देहरादून में धमाका - फोटो : अमर उजाला

पुल से आगे रास्ता इतना संकरा था कि वहां पर केवल फायर ब्रिगेड की गाड़ी ही खड़ी हो सकती थी। इस गाड़ी के एक हौज पाईप से एक छत के रास्ते पानी की बौछार की गई। लेकिन, आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि एक गाड़ी के भरोसे आग पर काबू पाना मुश्किल था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed